फेसबुक पर दोस्ती फिर शादी, एक फ्रेंड रिक्वेस्ट ने पहुंचा दिया इस हाल में

पटना। अक्सर Facebook के जाल में लड़कियों को फंसते देखा जाता है, लेकिन इस बार मामला उल्टा हो गया और इस जाल में एक युवक फंस गया। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है जहां के रहने वाले एक युवक की फेसबुक के जरिए एक लड़की से दोस्ती हुई और कुछ ही दिनों में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने प्यार का इजहार किया और रिंग इंगेजमेंट के बाद राजी खुशी से शादी की, लेकिन शादी के बाद धीरे धीरे फेसबुकिया दुल्हन दूल्हे का शोषण करने लगी और मौका मिलते ही सब कुछ लूट कर किसी दूसरे के साथ फरार हो गई। जिसके बाद प्रेमी अपनी दुल्हन के खिलाफ थाने पहुंचा तथा मामला दर्ज करवाया। वहीं दूसरी तरफ से लड़की के परिवार वाले लड़की को गायब करने का आरोप लगा रहे हैं।

फेसबुक से बढ़ी नजदीकी

फेसबुक से बढ़ी नजदीकी

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां के नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले सुधांशु कुमार की दोस्ती आज से कुछ महीने पहले भागलपुर की रहने वाली करिश्मा से हुई थी। दोस्ती के बाद Facebook चैट के जरिए दोनों के बीच बातचीत होती रहे और यह बातचीत धीरे धीरे प्यार में बदल गई। मोबाइल पर बातचीत करते हुए दोनों ने एक दूसरे से मिलने का फैसला किया और पहली मुलाकात में दोनों के बीच शादी करने की बात हुई, जिसके बाद सुधांशु ने अपने परिवार वालों से बातचीत की और राजी खुशी से यह धूमधाम से शादी हुई।

शादी के कुछ दिन बाद ही फरार हो गई

शादी के कुछ दिन बाद ही फरार हो गई

शादी के बाद धीरे-धीरे लड़की का चरित्र पूरे परिवार के सामने आ गया और इस बात को लेकर हमेशा विवाद की स्थिति बनी हुई रहती थी। इन सब बातों को लेकर लड़की एक दिन रात में घर में रखे हुए सारे सामान लूटकर किसी दूसरे के साथ फरार हो गई। जिसके बाद उसके पति और ससुराल वाले नजदीकी थाने पहुंचे तथा मामला दर्ज करवाया।

कई गैर मर्दों से थे नाजायज संबंध

कई गैर मर्दों से थे नाजायज संबंध

मामला दर्ज करवाते हुए सुधांशु ने बताया कि Facebook के जरिए हम दोनों की जान पहचान हुई थी और शादी करने के बाद यह पता चला कि उसका करेक्टर ठीक नहीं है और भी कई लड़के से उसके नाजायज संबंध थे किसी बात को लेकर हमेशा हम दोनों के बीच झगड़ा चलता था। जिसके बाद एक दिन वह हम लोगों को सोता हुआ छोड़ घर से सामान लेकर फरार हो गए। अब उसके घर वाले लड़की को गायब होने की बात बता रहे हैं ऐसे में हम लोग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

क्या कहना है पुलिस का

क्या कहना है पुलिस का

वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़के के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और बहुत जल्द फरार हुई लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+