Bihar News: पटना के डॉक्टर को स्टाफ़ ने लगाया फिल्मी अंदाज़ में करोड़ों का चूना, खाता चेक किया तो उड़े होश

Patna ENT Doctor Staff Scam: बिहार की राजधानी पटना से धोखाधड़ी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां जिला के मशहूर ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर बृजलाल को उनके ही स्टाफ ने करोड़ों का चूना लगा दिया। आरोपी बृजेंद्र कुमार ने 8 साल में अपने मालिक के साथ साढ़े चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है।

डॉक्टर बृजलाल के खाते से आरोपी पैसे निकालते रहा और दूसरी तरफ़ अपनी प्रॉपर्टी बनाता चला गया। बहुत ही आराम से बृजेंद्र अपने काम को अंजाम दे रहा था। एक दिन डॉक्टर बृजलाल को इनकम टैक्स विभाग की तरफ़ से नोटिस मिला, जिसके बाद पता चला कि उनके खाते से 32,26,100 और 4,11,100 रुपये निकाले गए हैं।

Patna ENT Specialist doctor brijlal staff fraud of cores rupees filmy style Bihar News in hindi

डॉक्टर बृजलाल ने जब बैंक जाकर पता किया तो धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद डॉक्टर ने आरोपी बृजेंद्र कुमार, भावना प्रिया (बृजेंद्र की पत्नी) और उसके दोनों बच्चों खिलाफ कदमकुआं थाने में शिकायत दर्ज करवाई। डॉक्टर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बृजेंद्र और उसकी पत्नी को दरभंगा से काबू किया।

डॉक्टर के पास आरोपी करीब 15 सालों से कार्यरत था। वह बृजलाल का चेक वगैरह जमा करने और पैसे की निकासी करने बैंक जाया करता था। कुछ सालों के बाद उसकी नीयत ख़राब हुई और वह धोखाधड़ी करने लगा। वह डॉक्टर और उनके परिवार का फ़र्ज़ी साइन कर चेक के ज़रिए पैसे निकालता था।

इसके बाद अपने खाते में ट्रांसफर में जमा कर देता था। डॉक्टर को पैसे निकासी का पता नहीं चले, इसलिए आरोपी बृजेंद्र ने डॉक्टर के बीमा के दस्तावेज़ और बैंक खाते से मोबाइल नंबर भी बदल दिया। बैंक खाते में नंबर दे दिया, जब पैसे की निकासी होती तो डॉक्टर इसकी जानकारी नहीं मिल पाती थी। 2016 से 2024 के बीच आरोपी ने डॉक्टर से करोड़ों की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+