बिहारः शौक-शौक में DSP पत्नी ने पति को पहना दी IPS की ड्रेस, अब जांच बैठी तो पता चला कुछ भी नहीं करते
पटना। बिहार की एक महिला डीएसपी के कारनामे ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। कहलगांव की एसडीपीओ रेशू कृष्णा ने अपने पति को रातों-रात आईपीएस बना दिया। दरअसल, एसडीपीओ को ही बिहार में पहले डीएसपी कहा जाता था। एसडीपीओ रेशू कृष्णा ने अपने पति के साथ पुलिस यूनिफॉर्म में फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद इस बात की शिकायत किसी ने पीएमओ में कर दी और फिर मामला मीडिया में छा गया, जिसके बाद से हड़ंकप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि एसडीपीओ रेशू कृष्णा के पति कथित तौर पर कोई काम नहीं करते हैं। लेकिन रेशू कृष्णा ने अपने पति के साथ जो सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की है, उसमें उनके पति आईपीएस की वर्दी में नजर आ रहे हैं।

कुछ दिन पहले शेयर की थी फोटो
बता दें कि कुछ दिन पूर्व रेशू कृष्णा ने अपने पति के साथ वर्दी में सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बात की शिकायत किसी ने सीधे पीएमओ में कर दी। शिकायत में बताया गया है कि एसडीपीओ रेशू कृष्णा के पति कुछ भी काम नहीं करते हैं तो उन्होंने आईपीएस की वर्दी कैसे पहनी है। पत्र में कहा गया है कि रेशू कृष्णा कहती हैं कि उनके पति आईपीएस हैं और पीएमओ में तैनात हैं।

PMO ने मामले को बिहार पुलिस मुख्यालय भेजा
शिकायत मिलने के बाद पीएमओ ने मामले को बिहार पुलिस मुख्यालय भेजा है। इसके बाद हड़कंप मच गया। इस मामले को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने जांच बैठाई, जिसमें खुलासा हुआ है कि एसडीपीओ के पति आईपीएस अधिकारी नहीं है। सूत्रों के अनुसार भागलपुर के एसएसपी निताशा गुड़िया ने पूरे मामले की जांच कर पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भी भेज दी है।

मामला उजागर होने पर हटाई फोटो
माना जा रहा है कि उस जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मुख्यालय कहलगांव एसडीपीओ पर कानून कार्रवाई कर सकता है। वहीं इस मामले के शुरू होने के बाद एसडीपीओ और उनके पति ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से वर्दी पहने फोटो को हटा दिया। बता दें कि फोटो के हटाने से पहले यह तेजी से वायरल हो चुका था।

काफी तेज-तर्रार अफसर मानी जाती हैं रेशू कृष्णा
वहीं डीआईजी सुजीत कुमार ने पूरे मामले पर बताया कि इस संबंध में पुलिस मुख्यालय के स्तर से मामले की जांच एसएसपी से कराई गई। मुख्यालय को जांच रिपोर्ट भेजी गई है। कहलगांव एसडीपीओ रेशू कृष्णा ने कहा कि वे इस बारे में कुछ नहीं बोलेंगी। उन्हें इसकी कोई जानकारी भी नहीं है। इस पूरे मामले में कहलगांव एसडीपीओ की भूमिका बेहद संदिग्ध है। बता दें कि रेशू कृष्णा काफी तेज-तर्रार अफसर मानी जाती हैं। वर्तमान में वह भोजपुर जिले में तैनात हैं।
-
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव?












Click it and Unblock the Notifications