कौन है असली 'पॉकेट-फ्रेंडली' गुरु? खान सर और रोशन आनंद की एजुकेशन से लेकर कोचिंग फीस की पूरी कुंडली
Khan Sir vs Roshan Anand: पटना में कोचिंग विवाद के बाद इन दिनों दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। एक तरफ खान सर हैं, जिनकी कोचिंग देशभर में मशहूर है, तो दूसरी तरफ ज्ञान बिंदु कोचिंग के संस्थापक रोशन आनंद हैं। दोनों के नाम तब सुर्खियों में आए जब खान सर की कोचिंग के बाहर हुए हंगामे का मामला पुलिस तक पहुंच गया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बहस शुरू हो गई।
कोई विवाद पर बात कर रहा है तो कोई दोनों शिक्षकों की पढ़ाई और उनकी कोचिंग की फीस की तुलना कर रहा है। खास बात यह है कि खान सर अक्सर कहते रहे हैं कि वह छात्रों को कम फीस में पढ़ाते हैं। ऐसे में लोग यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर खान सर और रोशन सर कितने पढ़े-लिखे हैं और अलग-अलग कोर्सों के लिए दोनों कितनी फीस लेते हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं दोनों टीचर्स की एजुकेशन और उनकी कोचिंग की फीस पर...

खान सर ने कितनी पढ़ाई की है?
खान सर का असली नाम फैसल खान बताया जाता है। अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने साइंस से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने जियोग्राफी से पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले शिक्षकों में उनका नाम काफी लोकप्रिय है। हालांकि उनकी डिग्री से जुड़े आधिकारिक डाक्यूमेंट्स उपलब्ध नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: अंजना ओम कश्यप ने उड़ाई खान सर की धज्जियां, ऐसा सच लाईं सामने कि मुंह छिपा रहे पटना वाले फैजल खान!
रोशन सर के पास है कौन सी डिग्री?
रोशन आनंद को लेकर सार्वजनिक प्रोफाइल में उन्हें इंजीनियरिंग ग्रेजुएट बताया जाता है। कई जगह उन्हें UPSC में सफलता हासिल करने वाले शिक्षक के रूप में भी पेश किया जाता है। हालांकि उनकी डिग्री और पढ़ाई को लेकर अलग-अलग स्रोतों में अलग-अलग जानकारी मिलती है। कहीं भी उनकी पढ़ाई को लेकर कोई आधिकारिक डिटेल्स उपलब्ध नहीं है।
ये तो हुई दोनों शिक्षकों के एजुकेशन की बात। अब नजर डालते हैं एक बार इनके कोचिंग के अलग-अलग कोर्स के फीस स्ट्रक्चर पर। बता दें कि खान सर ने कई ऑनलाइन क्लासेज और इंटरव्यू में दावा किया है कि वो सबसे कम पैसे में शिक्षा उपलब्ध कराते हैं।
BPSC कोर्स की फीस
- NDTV इंडिया के एक टीवी शो में दिए गे डेटा के अनुसार, अगर BPSC की तैयारी की बात करें तो खान सर के ऑफलाइन बैच की फीस 20,000 रुपये है। वहीं ऑनलाइन बैच के लिए 4,500 रुपये देने होते हैं।
- ज्ञान बिंदु कोचिंग में रोशन सर के BPSC ऑफलाइन बैच की फीस 10,000 रुपये है, जबकि ऑनलाइन बैच के लिए 5,000 रुपये लिए जाते हैं।

NCERT बैच में कौन कितना लेता है?
- खान सर के NCERT बैच की ऑफलाइन फीस 2,500 रुपये और ऑनलाइन फीस 1,500 रुपये है।
- वहीं ज्ञान बिंदु में इसी बैच की ऑफलाइन फीस 1,000 रुपये और ऑनलाइन फीस 500 रुपये बताई जाती है।
बिहार दारोगा बैच की फीस
- बिहार दारोगा परीक्षा की तैयारी के लिए खान सर के ऑफलाइन बैच की फीस 6,000 रुपये है। ऑनलाइन बैच की फीस 299 रुपये रखी गई है।
- दूसरी तरफ ज्ञान बिंदु कोचिंग में बिहार दारोगा ऑफलाइन बैच के लिए 2,999 रुपये और ऑनलाइन बैच के लिए 999 रुपये लिए जाते हैं।
बिहार पुलिस कोर्स का खर्च
- बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कराने वाले बैच में खान सर की ऑफलाइन फीस 4,999 रुपये है। ऑनलाइन बैच के लिए 500 रुपये देने होते हैं।
- वहीं ज्ञान बिंदु कोचिंग में बिहार पुलिस ऑफलाइन बैच की फीस 2,100 रुपये और ऑनलाइन बैच की फीस 999 रुपये है।
नोट: ये डेटा हमने NDTV इंडिया के शो में प्रसारित जानकारी से लिया है।
ये भी पढ़ें: 'घर की लेडीज को नचवा दो', खान सर ने पार की मर्यादा! सरेआम उछाला स्टूडेंट की मां-बहन का चरित्र












Click it and Unblock the Notifications