बिहार: कोचिंग हॉस्टल में घुसकर सिक्किम की छात्रा के साथ छेड़छाड़, आरोपी IT ज्वाइंट कमिश्नर रामबाबू गिरफ्तार

पटना। राजधानी पटना पुलिस ने सिक्किम की छात्रा की एफआईआर पर आयकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर रामबाबू गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया था। सिक्किम की छात्रा एकलव्य कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करती थी। यह कोचिंग सेंटर आयकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर रामबाबू गुप्ता का है और वह राजधानी पटना में पदस्थापित हैं। कोचिंग संस्थान में पढ़ने आई सिक्किम की एक छात्रा से वह पिछले कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहे थे जिससे परेशान होकर छात्रा ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई और FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

patna city joint commissioner of income tax arrest for flirting with sikkim girl

मिली जानकारी के अनुसार दीघा थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी स्थित गर्ल हॉस्टल में रह रही सिक्किम की छात्रा द्वारा आयकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर के खिलाफ छेड़खानी का लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद मामले की जांच पड़ताल की गई और जांच का जिम्मा DSP लॉ एंड ऑर्डर शिवली नोमानी को दिया गया। जांच के बाद डीएसपी ने बताया कि रामबाबू गुप्ता के कोचिंग में सात आठ राज्यों के विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते हैं जिसमें एक सिक्किम की छात्रा की पढ़ाई कर रही थी। कोचिंग पटना के बोरिंग रोड में है जबकि दीघा के रेलवे कॉलोनी में हॉस्टल है। इसी हॉस्टल में सिक्किम की 30 से अधिक छात्राएं रहती है और बिल्डिंग की फर्स्ट और सेकंड फ्लोर पर हॉस्टल का व्यवस्था है।

patna city joint commissioner of income tax arrest for flirting with sikkim girl

छात्रा के द्वारा लगाए गए आरोप के अनुसार जॉइंट कमिश्नर ने सिक्किम की छात्रा को हॉस्टल के भीतर जबरदस्ती पकड़ते हुए छेड़छाड़ करने लगे थे जिससे लड़की काफी डर गई थी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी थी। इस घटना को तब अंजाम दिया गया जब छात्रा कमरे में अकेली थी तभी अचानक रामबाबू उसके कमरे में घुसे और दरवाजा बंद करते हुए छेड़छाड़ करने लगे हलांकि लड़की की चिल्लाने की आवाज सुनने के बाद वह धमकी देते हुए चले गए। जिसके बाद छात्रा ने अपने पिता को फोन कर मामले की जानकारी दी और उसके पिता ने उसे रामबाबू के खिलाफ FIR दर्ज कराने को कहा। छात्रा के पिता भी सिक्किम पुलिस में नौकरी करते हैं। जिसके बाद छात्रा अपनी सहेलियों के साथ थाने पहुंची और लिखित शिकायत देते हुए FIR दर्ज करवाई। वहीं दूसरी तरफ पीड़िता के पिता भी पटना पहुंचे तथा इस मामले में अभिलंब कार्रवाई करने की मांग करने लगे। जिसके बाद पूछताछ के लिए उन्हे हिरासत में ले लिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित सिक्किम की छात्रा के आवेदन की जांच के दौरान प्रथम दृष्टया में मामला सत्य पाया गया जिसके बाद डीएसपी पुलिस अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे और छापेमारी करते हुए रामबाबू प्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+