पटनाः फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ सिलेंडर, काम कर रहे 9 मजदूर हो गए घायल

पटना। बिहार की राजधानी पटना के नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर इलाके में मौजूद नीलकमल सरिया फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इसके चलते फैक्ट्री में काम कर रहे 9 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घायल हुए लोगों में से एक मजदूर की स्थिति गंभीर बताई जाती है। सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज चल रहा है।

patna blast in factory 9 labour injured

घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस फैक्ट्री पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि नीलकमल सरिया फैक्ट्री में लोहा गलाने के दौरान अचानक से स्क्रैप में रखा एक सिलेंडर ब्लास्ट कर गया, जिसकी चपेट में आने से 9 मजदूर घायल हो गए। सिलेंडर फटने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई. बाद में स्थानीय लोगों द्वारा पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया गया।

घटना के संबंध में पूछे जाने पर घायल मजदूर के परिजन ने बताया कि फैक्ट्री में मजदूर लोहा गला रहे थे, लोहा गलाने के दौरान ही स्क्रैप में रखा एक सिलेंडर अचानक से ब्लास्ट कर गया, जिसकी चपेट में आने से 9 मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों में चार मजदूर छपरा जिले के निवासी बताए जाते हैं, जिनका अगम कुआं स्थित स्टार हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं 5 घायल मजदूरों को अगमकुआं स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+