बिहारः पटना में भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही है मामले की जांच
पटना। बिहार की राजधानी पटना के बेउर थाना इलाके में दिनदहाड़े भाजपा नेता और मंडल उपाध्यक्ष राजेश कुमार झा उर्फ राजू बाबू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब भाजपा नेता सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। बाइक सवार अपराधियों ने बेउर थाना क्षेत्र के तेज प्रताप नगर इलाके में सीताराम उत्सव हॉल के पास इस घटना को अंजाम दिया।

अपराधियों ने भाजपा नेता राजू बाबू के कनपटी में पिस्टल सटाई और गोली मार दी। गोली लगते ही राजू बाबू घायल होकर गिर पड़े, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही बेउर थाना कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करते थे। हालांकि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि भूमि विवाद के चलते अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।
वहीं वैशाली जिले के बिद्दूपुर में महज 3 हजार की लालच में दोस्तों द्धारा ह्त्या का मामला सामने आया है। बिद्दूपुर के मदुरापुर के रहने वाला छबीला पासवान ठेला चलाता था। शाम में दोस्तों के साथ पोखर के पास देखा गया था, जिसके बाद वो गायब था । करीब 24 घंटे बाद उसका शव उसी पोखर से मिला।
Recommended Video
परिजनों ने बताया की किसी काम के लिए छबीला 3 हजार रुपया लेकर निकला था। परिजनों ने आरोप लगाया कि पैसों के लालच में दोस्तों ने हत्या कर दी है। शव मिलने के बाद घरवालों ने विरोध में सड़क जाम कर दिया और लाचारी को लेकर प्रशासन से मुआवजे की मांग करने लगे। जाम और हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और परिवारवालों को समझा बुझाकर सड़क से हटाया ।












Click it and Unblock the Notifications