‘Pathaan’ का कहीं विरोध तो कहीं समर्थन, एक ने कहा- हॉल जला देंगे, तो दूसरे ने कहा किडनी बेचकर भी फिल्म देखेंगे

Pathaan मूवी को लेकर कहीं बवाल हो रहा है, तो कहीं लोग समर्थन कर रहे हैं। बिहार के भागलपुर जिले में मूवी के विरोध में पोस्टर जलाए गए। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में पठान फिल्म देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

Pathaan Movie Protest and Support In Bihar News Update Hindi

Pathaan मूवी रिलीज होने के बाद बिहार में कहीं लोग समर्थन कर रहे हैं तो कहीं विरोध हो रहा है। बिहार के भागलपुर ज़िले में बजरंग दल वालों ने पोस्टर फाड़ और जलाकर विरोध दर्ज किया। उन्होंने कहा कि अगर फिल्म हॉल में चलाया गया तो पूरा हॉल जला देंगे। वहीं मुजफ्फरपुर में पठान मूली हाउसफुल चल रही है। मुजफ्फरपुर के सिनेमाघरों में फर्स्ट शो में इतनी ज्यादा भींड़ थी कि लोगों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी। शहर के सिर्फ एक सिनेमा घर में 1700 टिकट की एडवांस बुकिंग चल रही है। इतना ही नहीं दूसरे जिले से भी दर्शक मुजफ्फरपुर पहुंच कर शाहरुख खान की मूवी देख रहे हैं। बिहार के लगभग सभी जगहों में मूवी हाउसफुल चल रही है।

‘किडनी बेच देंगे लेकिन मूवी देखेंगे’

‘किडनी बेच देंगे लेकिन मूवी देखेंगे’

बिहार के बेगूसराय जिले में भी पठान मूवी का नशा दर्शकों के स्र चढ़ कर बोल रहा है। मुंगेर से एक व्य्कति बेगूसराय मूवी देखने के लिए आया। जब उससे पूछा गया कि लोग तो विरोध कर रहे हैं फिर आप मुंगेर से यहां मूवी देखने आए हैं। भागलपुर में तो लोग पोस्टर जलाकर कह रहे हैं, हॉल जला देंगे फिर भी लोगों की मूवी के लिए दीवानगी कम नहीं हो रही है। इस पर उसने कहा कि वह कह रहे हैं हॉल जला देंगे मूवी नहीं चलने दंगे, हम कह रहे हैं किडनी बेच देंगे लेकिन मूवी देखेंगे।

Recommended Video

    बिहार में शाहरुख खान की मूवी पठान के रिलीज होने से पहले बवाल
    'एक बार नहीं, हज़ार बार देखेंगे पठान फिल्म'

    'एक बार नहीं, हज़ार बार देखेंगे पठान फिल्म'

    आपको बता दें कि शाहरुख खान की मूवी पठान रिलीज होने के एक दिन पहले ही भागलपुर में पुरज़ोर विरोध किया गया। हिंदू संगठनों ने पोस्टर फाड़कर औऱ जलाकर अपना विरोध दर्ज किया था। वहीं मूवी के रिलीज़ होने के साथ ही दर्शकों के सिर पर पठान का नशा चढ़ सा गया है। बिहार के लगभग सभी जिले में मूवी के टिकट की एडवांस बुकिंग ही चल रही है। बिहार की राजधानी पटना में लोगों ने कहा कि मूवी तो देखेंगे ही, एक बार नहीं हज़ार बार देखेंगे। टिकट एडवांस में बुक कर के मूवी देख रहे हैं। काउंटर टिकट लेकर भी मूवी का लुत्फ़ उठाएंगे।

    फिल्म में कुछ भी गलत नहीं- दर्शक

    फिल्म में कुछ भी गलत नहीं- दर्शक

    पठान मूवी देखने पहुंचे लोगों ने कहा कि फिल्म में कुछ भी गलत नहीं है, जो लोग विरोध कर रहे हैं उन्हें फिल्म के बारे में कुछ भी नहीं पता। बस धर्म के ठेकेदार कुछ भी बोल दें, वह उसे पत्थर की लकीर मानते हुए आंख बंद कर अमल करने लगते हैं। उनसे पूछ लिया जाए कि क्या गलत है तो बता नहीं पाएंगे बस धर्म के नाम पर विरोध करने की बात करेंगे। फिल्म का विरोध कर रहे हिंदू संगठनों (बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद) के डर से हम लोग फिल्म नहीं देखें यह मुमकिन नहीं है। हम हिंदू हो कर भी फिल्म देखने आए हैं वह लगो मुझे डरा नहीं सकते।

    ये भी पढ़ें: Pathaan Movie Controversy ने बढ़ाई अमिताभ बच्चन की मुश्किलें, लगे ये गंभीर आरोप

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+