अलविदा जुमा और ईद के दिन मस्जिदों और ईदगाहों में कड़ी सुरक्षा की मांग, परवेज सिद्दीकी ने लिखा पत्र

बिहार में शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए परवेज़ सिद्दीकी ने बिहार गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद को पत्र लिखा है।

पटना, 27 अप्रैल 2022। बिहार में शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए परवेज़ सिद्दीकी ने बिहार गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद को पत्र लिखा है। अलविदा जुमा और ईद की नमाज़ के दौरान मस्जिदों और ईदगाहों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के इंतज़ाम का आग्रह किया है। मदरसा आधुनिकीकरण के चेयरमैन सह राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने कहा कि ईद एक धार्मिक त्योहार है जिसे पूरी दुनिया में मुसलमान धूमधाम से मनाते हैं । यह रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है । ईद से पहले 30 दिनों तक रमजान का पवित्र महीना होता है जिसे सभी मुसलमान उपवास रखते हैं।

parwez

नमाज़ के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की मांग

परवेज़ सिद्दीक़ी ने कहा कि रमजान में 30 दिनों के रोज़ के बाद ईद का त्योहार आता है । ईद पर मुसलमान एक साथ नमाज पढ़ते हैं और अल्लाह से सब की सलामती की दुआ करते हैं। रमजान के आखिरी जुमा को अलविदा जुमा कहा जाता है। 29 अप्रैल 2022 को इंशाल्लाह अलविदा जुमा की नमाज अदा की जाएगी और ईद उल फितर की नमाज इंशा अल्लाह 2 या 3 मई 2022 को मस्जिद और ईदगाह में अदा की जाएगी । इसलिए निवेदन है की अलविदा जुमा और ईद उल फितर नमाज के दौरान पुख्ता सुरक्षा के इतज़ाम किए जाएं। ताकि प्रदेश की सभी मस्जिदों और ईदगाहों में कोई अनहोनी नही हो और कानून व्यवस्था बनी रहे l पत्र की प्रतिलिपि आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस महानिदेशक और अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था को भी दी गई है ।


ये भी पढ़ें: NDA गठबंधन को घेरने की रणनीति तैयार कर रहे तेजस्वी, सभी सहयोगी के साथ मिलकर बोलेंगे हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+