Parliament Security Breach: हमले के आरोपी का ‘बिहार कनेक्शन’, इस जिले में है मास्टमाइंड का पैतृक आवास

Parliament Security Breach Bihar Connection: संसद भवन में हुए हमले पर देश भर में बहस छिड़ी हुई है। पक्ष विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी क्रम में संसद हमले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा ललित झा का बिहार कनेक्शन सामने आया है।

ललित झा बिहार के दरभंगा का रहने वाला बताया जा रहा है, इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब उसके पिता कोलकाता से अपने गांव पहुंचे। दरभंगा जिला के रामपुर उदय गांव (अली नगर प्रखंड, बहेड़ा थाना क्षेत्र) में ललित झा का पैतृक आवास है।

Parliament Security Breach Accused bihar connection, mastermind full address and details

ग्रामीणों की मानें तो ललति झा कोलकाता में कोचिंग क्लास संचालित किया करता था। वहीं उसके पिता देवानंद झा का पूजा पाठ करने का काम है। घटना के बाद जब ललित के माता-पिता दरभंगा पहुंचे तो पुलिस हरकत में आई और तफ्तीश शुरू की।

आपको बता दें कि कोलकाता के बड़ा बाजार के पास रवींद्र सरणी में ललित झा किराए पर मकान लेकर रहता था। ललति झा के पिता देवानंद झा और माता मंजुला झा भी मूल रूप से दरभंगा (बिहार) के निवासी हैं। आपको बता दें कि बुधवार को संसद भवन की सुरक्षा में चूक हुई थी।

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान सदन के अंदर चार प्रदर्शनकारी दाखिल हो गए थे। उन्होंने पीले रंग का धुआं छोड़ते हुए नारेबाज़ी भी की थी। इस घटना का 'मास्टरमाइंड' ललित झा को ही बताया जा रहा है। गुरुवार को खुद ललित झा पुलिस स्टेशन गया और सरेंडर कर दिया।

पुलिस अभी तक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। शून्यकाल के दौरान विजिटर गैलरी से दो इंसानों ने हॉल में कूदते हुए पीले रंग का धुआं छोड़ा था और नारेबाज़ी करते हुए स्पीकर की तरफ़ बढ़ रहे थे। सांसदों ने बीच में उन्हें पकड़ लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+