'नेताओं के बेड से महिलाओं का करियर शुरू होता है', ये कहने वाले पप्पू यादव की पत्नी कौन हैं, क्या करती हैं?
Pappu Yadav Wife: बिहार के बाहुबली नेता और पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव हालिया बयान के कारण बड़ी मुश्किल में फंस चुके हैं। राजनीति में महिलाओं की भूमिका को लेकर पप्पू यादव ने विवादित बयान दिया है। केंद्र सरकार के महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पर बोलते हुए पप्पू यादव ने विवादित बयान दिया है।
पप्पू यादव ने कहा "कड़वी सच्चाई यह है कि 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बिस्तरों से शुरू होता है। महिलाएं किसी प्रभावशाली नेता के रूम में गए बिना राजनीति नहीं कर सकतीं।" आइए जानते हैं महिला नेताओं के बारे में इतना भद्दा बयान देने वाले पप्पू यादव की पत्नी कौन हैं और क्या करती हैं। कौन-कौन परिवार में है?

पप्पू यादव की छिन सकती है लोकसभा से सदस्यता!
पप्पू यादव के इस आपत्तिजनक बयान पर निर्दलीय सांसद की जमकर आलोचना हो रही है। इतना ही नहीं बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बाहुबली सांसद पप्पू यादव के इस आपत्तिजनक बयान को स्वत: संज्ञान में लेते हुए नोटिस भेजा है। जिसमें महिला आयोग ने सख्त लहजे में कहा, पप्पू यादव का यह बयान महिलाओं के आत्मसम्मान एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाता है।"आयोग ने पूछा आपके द्वारा इस तरह की घृणित बयान क्यों दिया गया?आपके खिलाफ लोकसभा की सदस्यता रद्द करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से अनुशंसा की जाए?"

पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन कौन हैं?
आपको जानकर ताज्जुब होगा कि महिला नेताओं को लेकर इतना गंदा बयान देने वाले पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन राजनीति जगत का जाना-माना चेहरा है। रंजीत रंजन वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं और संसद में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। रंजीत रंजन 14वीं लोकसभा में बिहार के सुपौल से सांसद चुनी गई थीं। तेजतर्रार कांग्रेसी रंजीत रंजन महिला मुद्दों और महिलाओं के हक के लिए आवाज बुलंद करती रहीं हैं।

हार्ले डेविडसन की शौकीन हैं रंजीत रंजन
रंजीत रंजन हार्ले डेविडसन बाइक का शौक रखती है और एक बार संसद इसी से पहुंच कर जमकर सुर्खियां बटोरी थी। रंजीत रंजन पूर्व टेनिस प्लेयर रहीं हैं।
पप्पू यादव और रंजीत रंजत की कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक बार बाहुबली नेता पप्पू यादव जेल में बंद थे तब पहली बार अपने दोस्त के एलबम में रंजीत रंजन की फोटो देखी थी। इससे बाद पहली बार पटना क्लब में टेनिस खेलते हुए देखा था, जिसके बाद उन्होंने उनसे शादी करने के लिए काफी पापड़ बेले। दोनों के परिवार के अलग-अलग पृष्ठभूमि (एक कांग्रेसी परिवार और दूसरा पारंपरिक) के कारण शुरुआत में काफी परेशानियां थीं हालांकि पप्पू यादव और रंजीत रंजन की शादी 6 फरवरी 1994 को हुई थी और उनकी लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी।
पप्पू यादव और रंजीत रंजन का हुआ अलगाव
हालांकि दो साल से पप्पू यादव और रंजीत रंजन आपसी मतभेद के चलते अलग-अलग जिंदगी बिता रहे हैं। सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग को जब अक्टूबर 2024 में धमकी मिली थी तब रंजीत रंजन ने खुद कहा था इस कि "पप्पू यादव से अब उनका और उनके बच्चों का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि वो दो साल से अलग रह रही हैं।
पप्पू यादव के बच्चे कौन हैं?
पप्पू यादव और रंजीत रंजन के दो बच्चे हैं। बेटा सार्थक रंजन किक्रेटर हैं और अंडर 19 टीम मे दिल्ली की ओर से खेलता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पप्पू यादव की बेटी बेटी प्रकृति रंजन नेशनल लेवल की टेनिस खिलाड़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications