पप्पू यादव ने कहा- सत्ता मिली तो तीन साल में बिहार होगा एशिया का नंबर-1 प्रदेश, नहीं तो दे दूंगा इस्तीफा
पटना। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं नई पार्टियां भी अपना दमखम दिखा रही हैं। इसी कड़ी में जन अधिकार पार्टी प्रमुख व पूर्व सांसद पप्पू यादव भी पार्टी को पहचान दिलाने के लिए हर संभव कोशिश में जुटे हुए हैं। पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है और महागठबंधन में अगर वह लीड करे तो बिना शर्त समर्थन देने के लिए तैयार हैं, लेकिन कांग्रेस को दलित नेतृत्व देना होगा।
Recommended Video

इसके अलावा पप्पू यादव ने दावा किया है कि सत्ता में आने के बाद तीन साल के अंदर बिहार को देश नहीं, बल्कि एशिया में नंबर वन बनाने का काम करेंगे नहीं तो राजनीति से इस्तीफा दे देंगे। पूर्व सांसद पप्पू यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार दलित राजनीति को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं, जिसे हम किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी को भी इस बात के लिए समझाऊंगा कि नीतीश कुमार झांसे में नहीं आएं और जेडीयू के साथ न जाएं। मांझी के जरिए दलित समुदाय की सियासत पर वार करने की रणनीति बनाई गई है।
जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस को भारत की गुलामी से बचाने के लिए आगे आना चाहिए। कांग्रेस अगर महागठबंधन की अगुवाई करता है तो बिना शर्त वो समर्थन देने के लिए तैयार हैं, लेकिन नेतृत्व की कमान किसी अतिपिछड़ा या फिर दलित समुदाय के नेता को ही मिलनी चाहिए। इस बात का सिर्फ आश्वासन ही नहीं बल्कि पूरा भरोसा चाहिए।
-
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने -
ईशान किशन ने गाड़ा झंडा, करियर की बेस्ट ICC रैंकिंग से हिलाया पाकिस्तानी का सिंहासन, टॉप 10 में भारत का दबदबा -
PM Kisan 22nd Installment: 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, अभी करें चेक












Click it and Unblock the Notifications