पप्पू यादव ने कहा, प्रदेश में सरकार आने पर शहर में गरीबों को मिलेगा 1-बीएचके फ्लैट

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल जनता को लुभाने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने शुक्रवार को चुनावी घोषणा की। पप्पू यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि अगर प्रदेश में उनकी सरकार आएगी तो वह भूमिहीनों को जमीन देंगे, शहर में गरीबों को 1 बीएचके फ्लैट देंगे और कानून का राज स्थापित कर महिलाओं के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करेंगेसाथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में जितने बांध टूटे हैं उन सबकी जांच 2 महीने के अंदर ही करवाएंगे और भ्रष्टाचार में संलिप्त सभी नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पप्पू यादव ने कहा कि मनरेगा और जल-जीवन हरियाली में हो रहे भ्रष्टाचार की भी जांच कराएंगे।

pappu yadav jan adhikar party president announced one bhk flat for poor

वहीं सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि 15 सालों में नीतीश कुमार ने भूमि सुधार और रोजगार के लिए कोई काम नहीं किया। राज्य की 76 फीसदी लोग कृषि पर आधारित हैं, जिसमें 57 फीसदी कृषक आज भी भूमिहीन हैं। युवाओं को रोजगार के लिए कोई बड़े कारखाने नहीं लगे। देश भर में 75 लाख प्रवासी मजदूर बिहारी हैं, जिन्हें अपने प्रदेश में काम नहीं मिलने के कारण बाहर जाना पड़ता है।

पप्पू यादव का कहना है कि कोसी, सीमांचल, मिथिलांचल में कोई औद्योगिक इकाई नहीं है। आज स्नातक से ऊपर के 60 फीसदी युवा बेरोजगार हैं। लेकिन फिर भी रोजगार मुख्य मुद्दा नहीं है। दलित समुदाय से आने वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की सिफारिश करते हुए जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि सरकार अब दलित की मौत पर उनके परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देगी। अगर नीतीश कुमार को दलित की इतनी चिंता है तो किसी दलित को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करें। लेकिन उन्होंने तो रमई राम से लेकर कई दलित नेताओं की बेज्जती कर पार्टी से निकाल दिया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान 32 लाख प्रवासी मजदूर राज्य वापस आए, लेकिन अब प्लेन का टिकट और 6 महीने का पैसा देकर दूसरे राज्यों के व्यापारी उन्हें वापस ले जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+