Paper Leak In Bihar: फिल्मी अंदाज़ में बनाया पेपर लीक का प्लान, प्रश्नपत्र का खींचा फोटो, लेकिन...

Bihar Paper Leak News: बिहार में पेपर लीक मामले पर सियासी पारा चढ़ा हुआ है, वहीं अब एक और एग्ज़ाम के प्रश्नपत्र लीक से अभ्यर्थियों में काफी नाराज़गी देखने को मिल रही है। पेपर लीक मामले में लोगों का कहना है कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। डबस इंजन की सरकार सिर्फ अपने हितों का सोच रही है।

आपको बता दें कि रविवार को बिहार पुलिस सेवा आयोग द्वारा संयुक्त मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस बाबत पटना कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड साइंस को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस परीक्षा में भी पेपर लीक का मामला सामने आया है।

Paper leak ko lekar bihar me garmayi siyasat Question Paper photo khinchte yuvak giraftar

पटना पुलिस ने एग्ज़ाम पेपर का फोटो खींच रहे एक युवक को गिरफ्तार भी किया है। बिहार मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग और निगरानी के अवर निरीक्षक (दारोगा) पद पर नियुक्ति के लिए मेन रीटेन एग्ज़ाम (मुख्य लिखित परीक्षा) हो रहा था।

परीक्षा के दौरान ही एक अभ्यर्थी प्रश्नपत्र की तस्वीर खींचकर भेजने की कोशिश कर रहा था, लेकिन एग्ज़ाम सेंटर में जैमर लगा होने की वजह से वह पेपर नहीं भेज सका। पत्रकार नगर थाना में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

अभ्यर्थी ने पूछताछ के दौरान बताया कि परीक्षा के 2 दिन पहले (21 जून) को उसने कॉलेज कैंपस में मोबाइल छुपा दिया था। एग्ज़ाम के दिन मौक़ा मिलते ही मोबाइल ले लिया और परीक्षा रूम के अंदर चला गया। मेन गेट पर डिटेक्टर से तलाशी लेने की वजह से मोबाइल पकड़ा जाता।

इसलिए अभ्यर्थी ने एग्ज़ाम से पहले ही मोबाइल कॉलेज कैंपस में जाकर अपना मोबाइल सुरक्षित स्थान पर छुपा दिया था। ग़ौरतलब है कि इस एग्ज़ाम में प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके 1280 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

अभय कुमार (पत्रकार नगर थानेदार) ने बताया गिरफ्तार अभ्यर्थी को अनुमंडल पदाधिकारी के पास कदाचार के आरोप में कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। परीक्षा केंद्र के बाहर से लेकर अंदर तक कदाचार मुक्त एग्ज़ाम के लिए पुख़्ता इंतज़ाम हुए थे।

मेन गेट पर डिटेक्टर और वीडियोग्राफी होने के बावजूद पहली पाली में एग्ज़ाम दे रहा स्वामी विवेकानंद कुमार यादव (अभ्यर्थी) ने मोबाइल से पेपर की तस्वी ले ली और बाहर भेजने की कोशिश कर रहा था, हालांकि उसे कामयाबी नहीं मिली। वीक्षक ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+