पीड़िता की रेपिस्ट से करा दी शादी, अब उसने फोन पर दिया तलाक
पंचायत ने रेपिस्ट के साथ पीड़िता की शादी करा दी जिसके बाद उसकी जिंदगी नरक हो गई। एक दिन उसे पति ने फोन पर तलाक दे दिया।
पटना। बिहार के बेगूसराय में एक लड़की के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। पंचायत ने पीड़िता की शादी आरोपी युवक से मस्जिद में करा दी। शादी के कुछ दिन बाद से ही युवक लड़की को तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगा और फिर एक दिन उसने फोन पर ही लड़की को तलाक दे दिया। पीड़िता ने परिजन के साथ थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

क्या है पूरा मामला?
बिहार के बेगूसराय जिले के लाखो ओपी थाना क्षेत्र के रमजानपुर गांव कि रहने वाली एक लड़की रेशमा खातून के साथ गांव के ही रहने वाला मो. शैवाल ने उसे रास्ते में अकेला पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। घटना को अंजाम देने के बाद लड़की जब अपने घर पहुंची और परिवार वालों को मामले की जानकारी दी तो गांव के कुछ सामाजिक ठेकेदारों ने इन दोनों की पंचायत मे शादी करा दी ।
मस्जिद में हुए इस शादी के बाद लड़के के परिवार वालों ने इसे घर में धूमधाम से शादी की बात कहते हुए लड़की को अपने घर नहीं ले गए फिर प्लानिंग के तहत लड़का घर छोड़कर फरार हो गया और लड़की वालों के खिलाफ थाने में जाकर अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया।
मामला दर्ज होने के बाद लड़की के परिवार वाले काफी परेशान हो गए और मामले को सुलझाते-सुलझाते कई वर्ष बीत गए। फिर सामाजिक दबाव के बाद लड़की को उसके ससुराल भेजा गया जहां लड़के के परिवार वालों द्वारा उसे तरह तरह से प्रताड़ित किया जा रहा था। वही लड़का दुष्कर्म के आरोप से मुक्त होकर खुलेआम मौज मस्ती कर रहा था। लेकिन एक दिन वह दूसरी शादी करने के लिए मस्जिद में गया जहां लड़की के घरवाले भी पहुंच गए जिसके बाद वह वहां से फरार हो गया।
फिर लड़की को उसके ससुराल वालों द्वारा बुरी तरह पिटाई करते हुए वहां से निकाल दिया गया और फोन करते हुए लड़की को तीन बार तलाक बोलते हुए उसे तलाक दे दिया। ससुराल वालों के आतंक से आतंकित होकर और फोन पर तलाक देने का मामला लेकर लड़की थाने पहुंची और इस मामले में नौ लोगों को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज करवाया। पर पुलिस इस मामले में आरोपी की मदद करने लगी और उसे गिरफ्तार करने के बजाए तरह-तरह की बातें बताने लगी।
फिर पीड़िता और उसके परिवार वाले जिले के एसपी के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे और अपनी दर्दभरी कहानी सुनाई जिसे सुनने के बाद एसपी ने इस मामले में कार्रवाई करने का आदेश थाने को दिया और 2 लोगों को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में जब पीड़ित लड़की से बातचीत की गई तो उसने कहा कि इस युवक की वजह से 5 वर्षों से उसकी जिंदगी नरक बन गई है क्योंकि समाज के लोग अब हमें गलत निगाहों से देखने लगे हैं, जिसके वजह से ना तो हम किसी से मिल पाते हैं और ना ही किसी से बात कर पाते हैं। ऊपर से लड़के के परिवार वालों का आतंक ऐसा था कि हम पल-पल घुट-घुट कर मरने पर मजबूर हो रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications