कौन हैं Oxygen Man राजेश कुमार सुमन, कभी देखते ही प्रोग्राम से भगा देते थे लोग, अब बतौर चीफ गेस्ट बुलाते हैं

Oxygen Man News Update In Hindi: समस्तीपुर का युवक जिसे कभी लोग पागल समझकर प्रोग्राम से भगा देते थे। आज की तारीख में बतौर चीफ़ गेस्ट अपने कार्यक्रम में बुलाते हैं।

Oxygen Man Rajesh Kumar Suman Samastipur Bihar Success Story News In Hindi

Oxygen Man Samastipur News: बिहार के कई ऐसे युवा हैं, जिन्होंने किसी काम की शुरुआत की तो लोग उसे पागल समझने लगे। वक्त के साथ उन्होंने अपने हुनर को तराशा और समाज में अलग पहचान बना ली। पहले जो लोग उन्हे प्रोग्राम से भगाते थे, अब वही बतौर चीफ गेस्ट कार्यक्रम में बुलाते हैं।

आज हम बात कर रहे हैं बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले युवक राजेश कुमार सुमन की, जिन्हें लोग ऑक्सीजन मैन के नाम से भी जानते हैं। ढरहा गांव के रहने वाले युवक के पहल की पीएम मोदी तक तारीफ़ कर चुके हैं। दरअसल वह ऑक्सीजन बचाओ यात्रा मुहिम के तहत लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

राजेश कुमार सुमन के मुहिम चलाने का मकसद है कि लोग ऑक्सीजन बचाएं। ग़ौरतलब है कि सुमन के मुहिम से कई लोग इतने प्रेरित हुए कि उन्होंने उनका एक स्लोगन 'सांसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम' शादी और समारोह वाले कार्ड पर छपवा कर एक दूसरे को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।

राजेश कुमार को यह मुहिल चलाने की प्रेरणा कहां से मिली? जब वह छोटे थे तो उनके पिता ने बताया था कि ज़मीन पर 33 फिसद जंगल होने चाहिए। जो कि अब 21 फिसद ही बच गया है। अपने पिता की बात के बाद से राजेश पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने लगे। परिवार और गांव में लोग यह मानते हैं कि खास मौक़े पर घर का सबसे बड़ा बच्चा अगर पौधा लगाता है, तो पौधे की ग्रोथ जल्दी होती है।

परिवार और गांव की मान्यता को देखते हुए और घर का सबसे बड़ा बच्चा होने की वजह से राजेश ने जनेऊ, मुंडन ,जन्मदिन जैसे अवसर पर पौधे लगाए। इस तरह से उनकी रुचि भी बढ़ती गई, वहीं वह शादी और अन्य समारोह में तोहफ़े के तौर पर पौधा ही भेंट देने लगे।

राजेश कुमार सुमन ने बताया कि शुरुआत में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी मुहिम को जारी रखा और धीरे-धीरे आगे बढ़ते गए। 74 हज़ार किलोमीटर की सफर कर बेटियों के सम्मान में राजेश डेढ़ लाख से ज्यादे पौधे लगा चुके हैं। आज की तारीख अपनी पीठ पर ऑक्सीजन टैंक लेकर वह लोगों को लगातार जागरूक कर रहे हैं।

राजेश कुमार सुमन ने बताया कि वह बिहार के अलावा विभिन्न राज्यों के गांवों मे जाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। यही वजह कि पहले जिस समारोह से लोग उन्हें भगा देते थे। आज उन्हें शादी या फिर अन्य समारोह में बतौर चीफ गेस्ट के रुप में बुलाया जाता है। पीएम मोदी भी ऑक्सीजन मैन के कामों की सराहना कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+