बिहार के बक्सर में गंगा में मिलीं 150 से ज्यादा लाशें, कोरोना मरीजों के शव होने की आशंका से लोगों में डर

बिहार के बक्सर में गंगा में मिलीं 40 से ज्यादा लाशें,कोरोना मरीजों के शव होने की आशंका से लोगों में डर

पटना, 10 मई: बिहार के बक्सर में सोमवार को गंगा नदी में करीब 150 लाशें देखी गई हैं। लोगों का कहना है कि ये लाशें कोरोना मरीजों की हो सकती हैं, जो नदी में बहा दी गई हैं। कोरोना मरीजों की लाश नदी में बहने से लोगों में बीमारी फैल जाने का डर देखा जा रहा है। स्थानीय लोगोंने नदी में बहती लाशों को देखकर स्थानीय प्रशासन को भी सूचना दी। प्रशासन का कहना है कि यूपी की ओर से लाशें बहकर आई हैं। क्योंकि ये इलाका पूर्वी उत्तर प्रदेश से लगा हुआ है।

Over 40 Bodies Wash Up On Banks Of Ganga in buxar Corona Panic In Bihar Town

बक्सर जिले के चौसा प्रखंड के महादेवा घाट के पास सोमवार को लोगों ने घाट किनारे लाशों को एक साथ बहते हुए देखा। जो सड़ी गली हालत में किनारे पर लग गईं। लोगों का कहना है कि कोरोना से मौत की संख्या बढ़ने और अंतिम संस्कार के ज्यादा रुपए लिए जाने के चलते लोग लाशों को गंगा में प्रवाहित कर रहे हैं। बक्सर डीएम ने कहा है कि 100 से ज्यादा लाशों के बहने और कुछ के किनारे लग जाने की सूचना है। बक्सर एसडीएम ने पूरी स्थिति का कहना है कि शव गंगा नदी में कहीं और से आकर किनारे लग गए हैं। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश के अफसरों से इसको लेकर संपर्क किया गया है कि वहां से लाशें ना बहाई जाएं।

यमुना में भी बहती दिखी थी लाशें

उत्तर प्रदेश में भी हमीरपुर जिले में यमुना नदी में कई शव बहते दिखे थे। इन शवों को भी कोरोना मरीजों को ही बताया गया था। कुछ और जगहों से भी ऐसी खबरें है कि नदियों में शव देखे गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग भी चिंता में है।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया है कि पिछले 24 घंटों में भारत में 3 लाख 66 हजार नए मरीज सामने आए हैं जबकि 3754 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत 24 घंटे में हुई है। देश में कोरोना के बढ़ते मरीजों के साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी पूरी तरह से चरमराई हुई हैं। ऑक्सीजन, दवाएं और अस्पतालों में बेड ना मिलने से लगातार मौतें हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+