'कभी ना खत्म होगी हमारी दोस्ती', मोतिहारी में BJP नेताओं के साथ JDU के संबंधों पर बोले नीतीश कुमार
जदयू के बीजेपी नेताओं के साथ संबंधों को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोतिहारी में केंद्रीय महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में खुलकर बात की। उन्होंने भाजपा ने नजदीकियों लेकर कहा कि जेडीयू और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच जो दोस्ती है वो कभी खत्म ना होने वाली है। सीएम के बयान ने बाद बिहार की सियासी गलियारों में चर्चा का एक नया विषय ला दिया है।
दरअसल, केंद्रीय महात्मा गांधी मोतिहारी में केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सीएम नीतीश ने केंद्र सरकार की भी तारीफ की। दीक्षांत समारोह में सीएम नीतीश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मौजूद थे। मंच से सीएम नीतीश ने बीजेपी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, "यहां हमारे सभी लोग हमारे मित्र हैं। हम अलग हैं, आप अलग हैं। क्या इसका मतलब यह है कि हमारी दोस्ती ख़त्म हो जायेगी? जब तक मैं जीवित हूं आप मुझसे जुड़े रहेंगे। हम सभी मिलकर काम करेंगे।"

दीक्षांत समारोह में सीएम ने आगे कहा, "महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के लिए हमलोग 130 एकड़ भूमि उपलब्ध करा चुके हैं। यूनिवर्सिटी को 300 एकड़ भूमि की और आवश्यकता है। जिसे उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस विश्वविद्यालय का नामकरण हमने ही रेकमेंड किया था, जिसे केंद्र ने स्वीकार कर लिया।"
सीएम नीतीश ने मोदी सरकार की तारीफ की
केंद्रीय महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सीएम नीतीश अलग रंग में दिखे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में मोतिहारी में केंद्र सरकार ने केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना करने की स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए सीएम ने कहा केंद्रीय यूनिवर्सिटी की स्थापना की मंजूरी मिलने के बाद महज दो वर्ष के भीतर वर्ष 2016 में यहां काम शुरू हो गया। सीएम ने कहा कि अब वे चाहते हैं कि जल्द ही विश्वविद्यालय का सभी भवन बन जाए।












Click it and Unblock the Notifications