Osama Shahab News: न्यायिक हिरासत में भेजे गए बाहुबली के बेटे ओसामा शहाब, ज़मानत पर सुनवाई कल
Osama Shahab In Police Custody: बिहार के पूर्व सांसद बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को 16 अक्टूबर के दिन कोटा पुलिस ने उसके दोस्तों के साथ शांति भंग करने के मामले में गिरफ़्तार किया था। इसके बाद 17 अक्टूबर को उसे धारा 155 के तहत कोर्ट में पेश किया गया और फिर कोटा पुलिस ने छोड़ दिया।
कोर्ट से बाहर आते ही बिहार पुलिस ने ओसामा को गिरफ्तार किया और बिहार ले आई। मिली जानकारी के मुताबिक कोटा के रामगंज थाना पुलिस ने गिरफ़्तार करने के बाद हुसैनगंज थाना (सीवान, बिहार) सूचना दी। रात भर तीनों को हवालात में रखने के सुबह कोर्ट में पेश किया गया था। गिरफ्तार ओसामा और सैफ़ पर बिहार में क्रिमनल केस दर्ज है।

कोटा में ओसामा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, यह खबर मिलते ही ओसामा के समर्थक और परिजन ओसामा को लेने रामगंज थाना (कोटा राजस्थान) पहुंच गए। वहीं बिहार पुलिस ने रामगंज थाना पुलिस द्वारा एसडीएम कोर्ट में पेश होने के बाद ओसामा और सैफ को गिरफ्तार कर लिया।
बिहार पुलिस दोनों को लेकर बिहार पहुंची । बुधवार को ओसामा शहाब को सीवान कोर्ट पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ओसामा शहाब के वकील कोर्ट में आज ज़मानत के लिए अर्ज़ी डालेंगे। इस मामले में सुनवाई कल की जाएगी।
ओसामा शहाब को फिलहाल सीवान पुलिस कोर्ट परिसर से सीवान मंडल कारा लेकर गई है। आपको बता दें कि हुसैनगंज थाना (सीवान) के छपिया में 42 कट्ठा ज़मीन मामले में विवाद को लेकर ओसामा शहाब के खिलाफ़ मामला दर्ज है। वहीं अपने बहन के ससुराल में भी ज़मीन को लेकर पड़ोसी के साथ विवाद करने को लेकर भी मामला चल रहा है। कल होने वाली सुनवाई का ओसामा के समर्थकों को इंतज़ार है।












Click it and Unblock the Notifications