पटना में गश्त के दौरान बदमाशों ने मारी सिपाही को गोली, हालत गंभीर
पटना। बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वो खाकी को भी गोली मारने से पहले नहीं सोच रहे। ताजा मामला राजधानी पटना में सामने आया है। गुरुवार की शाम यहां के कंकड़बाग थाना अंतर्गत पंचशिव मंदिर के पीछे गश्त कर रहे सिपाही अमरेश को अपराधियों ने गोली मार दी। सिपाही बुरी तरह जख्मी है जिसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक चेकिंग के दौरान दो बदमाश उधर से गुजरे। दोनों सिपाही उन्हें खदेड़ने लगे। तब बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

गोली सिपाही अमरेश को पीठ में लगी। इस घटना के बाद कंकड़बाग थानेदार ने मौके पर पहुंचकर घायल जवान को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के आला अधिकारी भी पीएमसीएच पहुंचे। देर रात तक पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी।घटना की सूचना पर सिपाही के परिवार के लोग भी पीएमसीएच पहुंच गए थे। डॉक्टरों के अनुसार सिपाही के जबड़े में भी चोट है।
तेजस्वी यादव ने किया ट्वीट
घटना की निंदा करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाया। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा नीतीश राज में अपराधी पुलिस को गोली मार भाग जाता है।












Click it and Unblock the Notifications