दुकानदार के गुस्से का शिकार हुए विधायक जी, खौलता तेल डाला

गया। बिहार में के बेलागंज के विधायक को दुकानदार के गुस्से का शिकार होना पड़ा। दरअसल के विधायक जी ने अपने ड्राइवर को तिलकुट लाने के लिए भेजा था लेकिन ड्राइवर को आने में काफी देर हो गयी जिसके बाद विधायकजी का अंगरक्षक भी दुकान पहुंचा लेकिन उसके भी वापस नहीं लौटने पर विधायक जी दुकान पहुंचे जहां उनकी दुकानदारों से मारपीट हो गयी।

bihar

पुलिस के अनुसार गया जिले के बेलागंज के विधायक रविवार रात को खुद तिलकुट की दुकान पर पहुंचे जब उनके ड्राइवर और अंगरक्षक की दुकानदार से मारपीट हो गयी। लेकिन विधायक जी पहुंचने पर दुकानदार के सहयोगियों ने विधायकजी को मारना शुरु कर दिया। यही नहीं दुकानदार के सहयोगियों ने विधायक जी पर खौलता हुआ तेल भी डाल दिया।

वहीं दुकानदार का आरोप है कि विधायक के ड्राइवर और अंगरक्षक ने उनसे मारपीट की जिसके बाद दुकानदार काफी जख्मी हो गया है। गया के पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी ने बताया कि विधायक को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है, जबकि घायल दुकानदार धीरेन्द्र कुमार केसरी को भी एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि दुकानदार केसरी द्वारा इस मामले की एक प्राथमिकी गया के कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+