‘मैं डरने लगी थी, डॉक्टर ने समझाया कि डरने की बात नहीं है’, महिला ने एक साथ 5 बच्चियों को दिया जन्म
Kishanganj News: बिहार के किशनगंज जिले से क़ुदरत के करिश्मे का एक हैरत अंगेज़ मामला सामने आया है। जहां महिला ने एक, दो नहीं बल्की एक साथ पांच बच्चियों को जन्म दिया है। जी,हां आप सही पढ़ रहे हैं, पांच बच्चियों को जन्म, यह कोई फिल्मी कहानी नहीं सच्चाई है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?
किशनगंज के ठाकुरगंज निवासी ताहिरा आलम नाम की महिला पहले से एक बेटे की मां हैं, अब उन्होंने एक साथ पांच बच्चियों को जन्म दिया है। ताहिरा के परिवार में खुशियों का माहौल है। परिजनों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

किशनगंज जिले के रज़ा नर्सिंग होम (पोठिया प्रखंड) में महिला ने बच्चियों को जन्म दिया है। ताहिरा की मानें तो जब वह दो महीने की गर्भवती हुई को पता चला कि चार बच्चे हैं। डॉक्टर के पास जांच कराने गई को पता चला कि पेट में पांच बच्चे हैं। इसके बाद काफी डर गई थी।
डॉक्टर ने ताहिरा आलम को कहा कि डरने वाली कोई बात नहीं है। डॉक्टर के कहने के बाद महिला नॉर्मल हुई। इसके बाद एक गर्भवती महिला की तरह खुद की देखभाल करती रही। रज़ा नर्सिंग होम में डॉ. फरज़ाना नूरी और डॉ. फरहाना नूरी दोनों ने साथ मिलकर महिला की साधारण डिलीवरी करवाई।
रज़ा नर्सिंग होम की महिला चिकित्सकों ने बताया कि जब शुरू में ताहिरा आलाम को पता चला था कि उनके पेट में पांच बच्चे पल रहे हैं, तो वह काफी घबरा गईं थी। इसके बाद उन्होंने काफी समझाते हुए आगे का इलाज जारी रखा गया। आज की तारीख में बच्चे और उनकी मां दोनों ठीक हैं।
डॉक्टरों की मानें तो यह काफी चैलेंजिंग केस था, लेकिन, तकनीकी मदद और सूझबूझ के ज़रिए बच्चों की डिलीवरी करवाई गई, जो कि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। वही जो कोई भी इस बात को सुन रहा है, यकीन नहीं कर पा रहा है। लोगों का कहना है कि यही कुदरत का करिश्मा है।












Click it and Unblock the Notifications