Oi Exclusive Interview: हेलिकॉप्टर बाबा की एंट्री से डगमगाई VIP की ज़मीन, Sahani पर VVIP अध्यक्ष का तीखा हमला
Oi Exclusive Helicopter Baba Interview: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, सियासी तापमान तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। इस बार राजनीतिक पिच पर उतरने वाले एक नए लेकिन तेज़-तर्रार खिलाड़ी ने एंट्री ली है। विकास वंचित इंसान पार्टी (VVIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप निषाद, जिन्हें लोग 'हेलिकॉप्टर बाबा' के नाम से भी जानते हैं।
वनइंडिया हिंदी के सीनियर रिपोर्टर इंज़माम वहीदी से बातचीत में प्रदीप निषाद ने कई सियासी बम फोड़े। वहीं उन्होंने VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी को सीधी चुनौती दी और यह भी साफ कर दिया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। नीचे दिए वीडियो में देखिए उन्होंने क्या कुछ कहा?

VIP नहीं, अब VVIP ही असली विकल्प है- प्रदीप निषाद
हेलिकॉप्टर बाबा ने साफ शब्दों में कहा कि VIP प्रमुख मुकेश सहनी अब निषाद समाज के भरोसे के लायक नहीं बचे हैं। उन्होंने कहा:
"मुकेश सहनी ने सिर्फ निषाद नाम का इस्तेमाल किया, समाज को राजनीति की मुख्यधारा से काट दिया। उन्होंने केवल अपनी कुर्सी बचाने की राजनीति की है।"
वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं सहनी- प्रदीप निषाद
प्रदीप निषाद का आरोप है कि मुकेश सहनी निषाद समाज के नाम पर वोट तो लेते हैं लेकिन जब सत्ता की हिस्सेदारी की बात आती है, तो समाज को हाशिए पर छोड़ देते हैं। अगर वो सच में निषादों के नेता हैं, तो अपनी पार्टी से निषाद समाज के ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार को टिकट दें। सिर्फ पोस्टरों में तस्वीर लगाने से समाज का भला नहीं होता।
VVIP का फॉर्मूला: 80% निषाद, 20% अन्य वंचित
VVIP अध्यक्ष प्रदीप निषाद ने अपनी पार्टी की रणनीति साफ करते हुए बताया कि 80% टिकट निषाद समाज के उम्मीदवारों को दिया जाएगा। वहीं 20% टिकट अन्य वंचित वर्गों को टिकट दिए जाएंगे। यह पहली बार होगा जब कोई राजनीतिक दल इतने स्पष्ट सामाजिक अनुपात के साथ मैदान में उतरेगा।
क्या VIP की राजनीति हो रही है बेइमानी?
मुकेश सहनी ने एक समय में खुद को निषादों का इकलौता सियासी प्रतिनिधि घोषित किया था। लेकिन अब प्रदीप निषाद के मैदान में उतरने से यह दावा कमजोर होता दिखाई दे रहा है। हेलिकॉप्टर बाबा ने न सिर्फ नई पार्टी बनाई, बल्कि निषाद समाज को राजनीति में नेतृत्व दिलाने की बात पर भी ज़ोर दिया।
हेलिकॉप्टर बाबा ने कहा कि मुकेश सहनी निषाद समुदाय के नाम पर अपनी राजनीति चमनकाई, लेकिन समुदाय के लिए कुछ नही किया। निषाद समाज को अब सिर्फ पहचान नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी चाहिए। VIP से ये उम्मीद अब खत्म हो चुकी है। इसलिए VVIP विकास वंचित इंसान पार्टी, निषाद समुदाय को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेगी।
निषाद बनाम निषाद: बिहार की नई सियासी लड़ाई!
बिहार में अब निषाद बनाम निषाद की राजनीतिक लड़ाई तेज होती जा रही है। एक ओर VIP प्रमुख हैं, जो खुद को पुराने संघर्षों का प्रतीक बताते हैं, और दूसरी ओर हैं VVIP प्रमुख, जो नए नेतृत्व और भागीदारी की बात कर रहे हैं। यह लड़ाई अब केवल दो नेताओं की नहीं, बल्कि निषाद समाज के भविष्य की दिशा तय करने की जंग बन चुकी है।
क्या है एक्सपर्ट कमेंट
सियासी जानकारों की मानें तो बिहार की राजनीति में हेलिकॉप्टर बाबा की एंट्री VIP की नींव हिला सकती है। जिस समाज को मुकेश सहनी अपना 'गढ़' मानते थे, वही अब उनसे सवाल कर रहा है: निषादों को टिकट क्यों नहीं मिला?, सत्ता में उनकी हिस्सेदारी क्यों नहीं दिखती? क्या VIP सिर्फ प्रचार की राजनीति बनकर रह गई? 2025 के चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि VVIP का संदेश जनता तक कैसे पहुंचता है और VIP इसका कैसे जवाब देती है।












Click it and Unblock the Notifications