OI Exclusive: ‘शराब पीते थे, लड़ाई करते थे’, Atul Subhas के पंडित और बचपन के दोस्त ने कहा- Justice Is Due

OI Exclusive Atul Subhas Case: AI इंजीनियर अतुल सुभाष खुदकुशी मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पीड़ित पक्ष अपनी बात रख रहे हैं, आरोपी पक्ष मुकेश की छवि पर सवाल कर रहे हैं। आरोप प्रत्यारोप के बीच वनइंडिया की टीम अतुल सुभाष के गांव पहुंची।

अतुल के बचपन के दोस्त की बात

अतुल सुभाष के बचपन के दोस्त मुकेश कुमार ने वनइंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में अपने दोस्त के बारे में बात रखी। उसने कहा कि अतुल पर जो आरोप लगे हैं, वह निराधार बताते हैं। मुकेश ने कहा कि एक सुपारी तक तो वह खाते नहीं थे, शराब पीकर घरेलु हिंसा तो बहुत दूर की बात है।

OI Exclusive Atul Subhas Case Atul s Pandit and childhood friend said- Justice Is Due Samastipur Bihar

अतुल शुभाष अगर शराबी होते तो वह इतने ऊंचे मुकाम तक नहीं पहुंचते। उन्हें इतना ज़्यादा प्रताड़ित किया गया कि उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। चूंकि उनकी खुदकुशी के बाद उनके ससुराल के लोगों की काली सच्चाई लोगों के सामने आ रही है। इसलिए अतुल की छवि ख़राब करने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा है।

मुकेश ने कहा कि मैं तो उसका दोस्त हूं, आप ग्रामीणों से भी अतुल के बारे में जानकारी जुटा सकते हैं। अगर कोई एक व्यक्ति भी उसे ग़लत बता दे तो मैं समझ लूंगा की अतुल के ऊपर लगे आरोप सही हैं। अतुल ने कहा था कि जस्टिस इज़ ड्यू, तो वही है कि इंसाफ अभी बाकी है। अतुल को न्याय मिलेगा।

अतुल के फैमिली पंडित ने क्या कहा?

अतुल के परिवार के पंडित मनोज ने कहा कि अतुल पर शराब पीकर लड़ाई करने का जो आरोप लगा वह पूरी तरह से बेबुनियाद है। आखिरी बार उनसे इस साल ही मार्च में मुलाक़ात हुई थी, उन्होंने कहा था कि पंडित जी आशीर्वाद दीजिए कि मैं खुश रहूं और आप लोगों की ख्वाहिशों को पूरी करता रहूं।

अतुल को सरस्वती मां का आशीर्वाद प्राप्त था, इसलिए ही वह बड़े पद पर पहुंचे। अगर वह शराबी और लड़ाई करने वाले व्यक्ति होते तो कभी भी कामयाबी नहीं हासिल करते। मेरी यही मांग है कि जिस लड़ाई में अतुल ने अपनी ज़िंदगी ख़त्म कर ली, उसे इंसाफ मिलना चाहिए।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+