Balasore Train Accident: हादसे में मरने वालों की बढ़ रही तादाद, 1 की एक महीने पहले हुई थी शादी
Train Accident Update News In Hindi:उड़ीसा के बालासोर में हुए दर्दनाक हादसे में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। हज़ारों लोग जख्मी हुए हैं, वहीं कुछ लोग सही सलामत अपने घर वापस पहुंचे हैं।

Train Accident News: बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में कई लोग ज़ख्मी हुए, कई लोग की जान गई। कुछ लोग सही सलामत घर वापस लौटे। अभी भी मरने वालों की तादा बढ़ती ही जा रही है। हादसे में बिहार के दरभंगा ज़िले से के तीन लोगों की मौत हो गई। एक की तो 1 महीने पहले ही शादी हुई थी, युवक की पत्नी ने कहा कि दुर्घटना ने मेरा सुहाग उजाड़ दिया, अब सबकुछ खत्म हो गया।
बालासोर में हुए दर्दनाक हादसे में बिहार के रहने वाले कई लोगों की मौत हुई है। कई लोग ज़ख्मी बताए जा रहे हैं। दरभंगा ज़िले के घायलों की तादाद भी बढ़ रही है, तीन लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। मृतकों की पहचान अखिलेश, बौवे सहनी (मनियारी गांव, बहादुरपुर प्रखंड), मनोज यादव (अल्लपट्टी) के रूप में हुई है।
हादसे के चश्मदीद शिवेश पासवान ने बताया कि वह अपने गांव के 9 लोगों के साथ चेन्नई जा रहे थे। कोरोमंडल एक्सप्रेस S2 से सफर कर रहे थे। इसी दौरान तेज़ आवाज़ हुई और उनकी बॉगी दूसरे कोच पर चढ़ गई। काफी देर तक बॉगी में फंसे रहे, फिर स्थानीय लोगों ने खिड़की का शीशा तोड़ा और सीढी की मदद से बाहर निकले।
कांच टूटने की वजह से कई लोग जख्मी हो गए, प्राथमिक इलाज के बाद सरकारी व्यवस्था के ज़रिए वह लोग अपने घर पहुंचे। हादसे में घायल हुए संजय ने बताया कि वह लोगो नाश्ता कर आराम कर रहे थे। अचानक जोरदार धक्का लगा और तेज़ आवाज़ के साथ तुरंत में पूरा नज़ारा ही बदल गया।
दरभंगा जिला के अखिलेश यादव (मनियारी गांव, बहादुरपुर प्रखंड) की रेल हादसे में मौत हो गई। करीब 1 महीने पहले अखिलेश की रूपा कुमारी से शादी हुई थी। 7 मई को शादी हुई, उसके कुछ दिन बाद ही अखिलेश गांव के ही बौवे सहनी के साथ कोलकात गए और फिर वहां से चेन्नई के लिए रवाना हुए थे। अखिलेश वहां जूस बेचने का काम करते थे। रेल हादसे में उनकी जान चली गई।












Click it and Unblock the Notifications