Bihar Police: हत्या के आरोप में फरार था कुख्यात, पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में किया गिरफ्तार

Bihar Police News Today: पटना और भोजपुर जिले का कुख्यात वांछित अपराधी अनिश कुमार उर्फ अमन कुमार और उसके तीन सहयोगी अपराधियों को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पटना जिला के नौबतपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला कुख्यात अपराधी भरत गिरोह के 4 सदस्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

भरत कुमार के गिरोह के सदस्य और शूटरों में शामिल अनिश कुमार (अमन कुमार), दयानंद दूबे, आदर्श कुमार शर्मा और कृष्ण मुरारी कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह सभी अपराधी पटना और भोजपुर जिला के कई इलाकों में रंगदारी मांगने और अवैध हथियार से फायरिंग करने के मामले में फरार थे।

Notorious person was absconding on murder charges police arrested him in filmy style Bihar Police

पुलिस ने सभी लोगों को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। 16 जुलाई को बिहार एस.टी.एफ की विशेष टीम को सूचना मिली की, पटना जिला का कुख्यात ईनामी अपराधी भरत कुमार एवं उसके सहयोगी अपराधियों द्वारा रंगदारी के लिए भोजपुर के किसी व्यक्ति की हत्या करने की योजना बनाई जा रही है।

सूचना पर एस.टी.एफ की विशेष टीम के द्वारा भोजपुर जिला के नवादा थाना के अनाईट ठाकुरबारी क्षेत्र में छापामारी कर ईनामी भरत कुमार के सहयोगी कुख्यात वांछित अपराधी दयानंद दुबे (पुत्र विश्वनाथ दुबे, महुआर थाना, बिहटा, जिला पटना) को गिरफ्तार किया।

आदर्श कुमार शर्मा (पुत्र नीरज शर्मा,निसरपुरा थाना, विक्रम, जिला पटना), अनीश कुमार उर्फ अमन कुमार (पुत्र सुनील कुमार, बरखुदार चक थाना, पिपलावा नौबतपुर जिला पटना) और कृष्ण मुरारी कुमार (पुत्र सुनील सिंह, महुआर थाना, बिहटा, जिला पटना) को छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अपराधियों पर आरोप है कि 4 जुलाई को भोजपुर जिला के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बकरी गांव के निवासी बिरतन राम की गोली मारकर हत्या में शामिल थे। इस बाबत उदवंतनगर थाना कांड संख्या 287/24 दिनांक 04.07.24 धारा 191 (2)/191(3)/190/126(2)/ 115(2)/109(1)/103(2) BNS एवं 3 (1) (4) (5बी)/3(2) (5) SC/ST Act एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।

सभी बदमाशओं के खिलाफ पटना एवं भोजपुर जिला के विभिन्न थानों में हत्या एवं रंगदारी के कई कांड दर्ज है। इनके पास से 3 देसी पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 14 कारतूस, 5 पिस्टल मैगजीन, 3 खोखा, 8 मोबाइल, 3 राउटर बरामद हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+