शहतूत का फल खाने से आपकी कई बीमारियां हो जाएंगी छूमंतर, विलुप्त होने की कगार पर है पेड़
Blood Sugar पर काबु पाने में शहतूत का फल काफी फायदेमंद होता है। रस से भरे खट्ठे-मीठे शहतूत में काफी तादाद में एंटीऑक्सीडेंट पाये जातें हैं। सेहत के ऐतबार से काफी फायदेमंद शहतूत का फल अब गुम होने की कगार पर हैं।

Juicy Fruit: मार्च महीने की शुरुआत से ही शहतूत फलों के बाजार की रौनक बढ़ाने लगता था. लेकिन अब फल ना के बराबर दिखता है। एक वक्त था शहतूत का पेड़ प्रदेश के लगभग सभी ज़िलों के गांव में दिख जाता था, लेकिन अब बहुत ही कम जगहों पर नज़र आता है।
Recommended Video
गांव के खेतों और घरों के आंगन में बच्चे शहतूत का फल चुनते हुए नज़र आ जाते थे। अब ऐसा नज़ारा देखने को नहीं मिलता है। नालंदा उद्यान महाविद्यालय नूरसराय की फल वैज्ञानिक डॉ. प्रीति सिंह ने शहतूत के खूबियों की जानकारी दी।
डॉ. प्रीति सिंह ने बतया कि शहतूत के फल में काफी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों से निजात मिलता है। त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे कई तरह की दवाई भी बनाई जाती है।
शहतूत में सायनायडिंग 3, ग्लूकोसाइड नाम का फाइटोन्यूट्रिएंट भी पाया जाता है। यह खून साफ करने के साथ-साथ रक्त संचार के लिए भी कारगर होता है। उन्होंने बताया कि शहतूत मे हैपरग्लाइसेमिक का प्रभाव भी पाया जाता है। इससे शरीर मे इन्सुलिन की सक्रियता बढ़ती है।
शहतूत के सेवन से खून में शुगर की ज्यादा मात्रा भी कंट्रोल होती है। इसके अलावा पाचन क्रिया को भी मजबूती मिलती है। इस फल को खाने से हिमोग्लोबीन भी बढ़ता है। एनीमिया की समस्याओं से निजात के लिए भी शहतूत का सेवन फायदेमंद साबित होता है।
शहतूत के सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, गहरे रंग के पके हुए शहतूत में एंटीऑक्सीडेंट की वजह से कैंसर जैसे रोगों में भी फायदा होता है। शहतूत के सेवन से खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रित होती है। इस फल में प्रोटीन, कैल्शियम,कार्बोहाइड्रेट्स,पोटैशियम,फॉस्फोरस,आयरन,फाइबर, जिंक,सोडियम,कॉपर, विटामिन ए, बी 6, सी,ई,के सहित कई पोषक तत्व पाये जाते हैं।
मिशन हरियाली नूरसराय के संस्थापक राजीव रंजन भारती ने बताया कि शहतूत के पौधे की तादाद को बढ़ाने के लिए मुफ्त में बच्चों को पौधा दिया जा रहा है। अब तक मिशन हरियाली के तहत ढाई सौ से ज्यादा पौधे स्कूली बच्चों को मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस साल मिशन के नर्सरी में 1 हज़ार पौधा तैयार करने का लक्ष्य है। इन पौधों को विभिन्न स्कूलों के छात्रों को मुफ्त में दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Apple Plum Farming In Bihar: बैर की खेती ने बदल दी किसान की तकदीर, लाखों रुपए कमा रहे मनोज












Click it and Unblock the Notifications