Bharat Jodo Yatra को लेकर केंद्र के अलर्ट पर नीतीश कुमार ने कसा तंज, पूछा-BJP क्यों जुलूस निकालती है?

नीतीश कुमार ने कहा कि, यह पता होना चाहिए कि उन्होंने (केंद्र में सत्तारूढ भाजपा) पहली बार कोरोना को लेकर क्यों ढुलमुल रुख अपनाया था।

Nitish Kumar takes a dig at Centre for raising an alarm over COVID spike at Bharat Jodo Yatra

चीन में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के चलते केंद्र ने आज राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करने के लिए पत्र लिखा था। जिसके बाद केंद्र की मोदी सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर कोरोना के बढ़ते मामलों पर अर्लट जारी करने पर तंज कसा है। उन्होंने केंद्र के इस पत्र पर सवाल खड़े किए हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि, यह पता होना चाहिए कि उन्होंने (केंद्र में सत्तारूढ भाजपा) पहली बार कोरोना को लेकर क्यों ढुलमुल रुख अपनाया था। और अब जब कांग्रेस के लोग यात्रा निकाल रहे हैं तो वे इस रोकने के लिए कोरोना के नाम पर अलर्ट जारी कर रहे हैं। जबकि भारत जोड़ो यात्रा जोर पकड़ रही है। उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर आपत्ति जताने और खुद के जुलूस निकालने की भाजपा की मंशा पर भी सवाल उठाए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने का आह्वान किए जाने पर नीतीश कुमार ने कहा, मैं यही कह रहा हूं। इन लोगों को उस यात्रा पर आपत्ति क्यों है? वे खुद जुलूस क्यों निकालते रहते हैं?" मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि राज्य में कोविड की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और मामलों में तेज गिरावट के बावजूद टेस्ट रेट को कभी कम नहीं होने दिया गया।

नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना की जांच जितनी संख्या में बिहार में हुई है, उतना देश में कहीं और नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अकेले बिहार में 8 लाख जांच हुई है और पूरे देश में साढ़े 6 लाख। बिहार में कोरोना का सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन और जांच हो रही है। हमारे यहां अभी केस भी कम है। इसके बाद भी हम अलर्ट है। नीतीश कुमार ने कहा है कि कोरोना को लेकर हमलोग अभी भी सक्रिय है। इसकी जांच हम लोगों ने बंद नहीं की है।

गया जिले के प्रशासन ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है। गया एयरपोर्ट 3 लेयर में सुरक्षा और जांच की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को लेकर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की गाइडलाइन जारी की गई है। गया में दिसंबर लास्ट में होने वाले कार्यक्रम में जापान समेत 12 से ज्यादा देशों के लोग शामिल होंगे। अनुमान है कि यहां पर 60 हजार से ज्यादा लोग आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+