हम हर किसी का आर्थिक आधार पर सर्वे कराएंगे: नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम केंद्र सरकार के पास गए इस मांग को लेकर कि जाति आधारित जनगणना होनी चाहिए, लेकिन उन्होंने हमारी नहीं सुनी। हमने बिहार में इसे आगे बढ़ाया और 9 दलों के साथ मिलकर जातीय जनगणना कराई। जब यह हो गई तो वो कहने लगे कि सिर्फ केंद्र ही यह करा सकता है।
हमने यह साफ किया कि हमने सिर्फ सर्वे कराया है। लेकिन जब रिपोर्ट सामने आई तो हमने कहा कि सब लोगों की आर्थिक स्थिति के बारे में भी हम जानकारी लेंगे। अनुसूचित जाति, पिछड़ा, हिंदू, मुस्लिम कोई भी हो उसका आर्थिक आधार पर हम जानकारी इकट्ठा करेंगे।

बता दें कि बिहार में जिस तरह से चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं, यहा चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विपक्ष पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि हमे अपने काम पर विश्वास है और किसी भी तरह की आलोचना से घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ लोग सिर्फ बोलते हैं जबकि हम काम करते हैं।
नीतीश कुमार ने कहा कि हमने पूरे न्याय के साथ विकाल के लिए संकल्प के साथ काम किया है। जो लोग हाशिए पर थे उन्हें मुख्य धारा में लाने का काम किया है। हम केंद्र से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की लंबे समय से मांग कर रहे हैं। अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल गया होता तो बिहार में दो साल पहले ही गरीबी खत्म हो जाती।
हम प्रदेश में हर जाति-समुदाय के गरीब वर्ग के लोगों को मदद करने का काम कर रहे हैं। उनकी स्थिति में सुधार लाने का काम कर रहे हैं। हम बिहार के भविष्य के लिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अभियान चलाएंगे, आप सब भी इस पश्र में हैं, हमारा साथ दीजिए।












Click it and Unblock the Notifications