लालू की चुनौती, चुनाव में आएं नीतीश, पता चल जाएगा वजूद
लालू की चुनौती, चुनाव में आएं नीतीश, पता चल जाएगा वजूद
नई दिल्ली। नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफे के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने उन पर निशाना साधा है। बिहार में राजद के साथ गठबंधन में 20 महीने तक सरकार चलाने के बाद नीतीश ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद भाजपा ने उन्हें समर्थन की बात कही है।
लालू यादव ने एक के बाद एक ट्वीट कर नीतीश पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नैतिकता और भ्रष्टाचार की दुहाई देने वाले नीतीश को चुनाव में आना चाहिए। पता लग जायेगा जनता नैतिकता की लड़ाई में कितना उनके साथ है? एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि बिहार में रिकॉर्ड तोड़ बहुमत भाजपा के खिलाफ मिला था। अब उसी भाजपा के समर्थन से नीतीश सरकार चलाकर नैतिकता का रिकॉर्ड स्थापित करेंगे। लालू यादव ने कहा कि 2013 में भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद भी खुद के बचाने के लिए नीतीश ने ऐसा ही नाटक किया था।
नैतिकता और भ्रष्टाचार की दुहाई देने वाले नीतीश को चुनाव में आना चाहिए।पता लग जायेगा जनता भ्रष्टाचार/नैतिकता की लड़ाई में कितना उनके साथ है?
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) July 26, 2017
बिहार में रिकॉर्ड तोड़ बहुमत BJP के विरुद्ध मिला था। अब उसी BJP के समर्थन से नीतीश सरकार चलाकर नैतिकता का रिकॉर्ड स्थापित करेंगे।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) July 26, 2017
हमारे ऊपर भ्रष्टाचार के तथाकथित आरोप पहले से ही थे। क्या गठबंधन करते और सरकार बनाते वक़्त नीतीश कुमार नहीं जानते थे?
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) July 26, 2017
बिहार के ग़रीब,वंचित और आरक्षण समर्थित वर्गों ने महागठबंधन को BJP के ख़िलाफ़ ऐतिहासिक बहुमत दिया था।महागठबंधन की भ्रूणहत्या की जा रही है।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) July 26, 2017
When Nitish Kumar broke alliance with BJP in 2013 he choreographed & followed the same script to secure himself. He surrenders as per needs
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) July 26, 2017