CM नीतीश के बयान पर रोहिणी आचार्य का पलटवार, कहा- 'अरे तू चुप्प रहअ न ...' जानिए क्या है मामला?
Nitish Kumar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने विधान परिषद में राबड़ी देवी पर तंज कसते हुए कहा है कि 'इ बेचारी को कुछ आता है?' उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि लालू प्रसाद यादव ने इन्हें ऐसे ही सीएम बना दिया था। उनके इस बयान पर रोहिणी आचार्य ने पलटवार करते हुए लिखा अरे तू चुप्प रहअ न .. जादा मुँह मत फाड़$अ ..
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी पर फिर एक बार निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कुछ नहीं आता है। आरक्षण को लेकर हुई इस बहस में जोरदार हंगामा हुआ। जिसपर नीतीश कुमार भड़क गए। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने इन्हें ऐसे ही सीएम बना दिया था। जब लालू यादव कुर्सी से हट रहे थे तो उनके जगह पर इनको बना दिया गया। इस बेचारी को कोई मतलब है ये तो ऐसे ही है। इनकी पार्टी का यही हाल है।

सीएम नीतीश ने कहा यहीं सब करवाया है
बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ाने वाले फैसले को लागू किए जाने की मांग को लेकर बिहार विधान परिषद में आज खुब हंगामा देखने को मिला। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही राजद ने हल्ला बोल दिया। इस दौरान उन्होंने हरे रंग का टीशर्ट पहना था, जिसे देखकर नीतीश कुमार भड़क गए। राजद के हरा टीशर्ट पहनने पर नीतीश कुमार ने कहा कहीं देशभर में देखा है, यही सब करवाया है। अपनी पार्टी के लोगों को सबको बोलकर पहनाया है। इसके बाद उन्होंने टीशर्ट पर लिखे स्लोगन को पढ़ने लगे और फिर राबड़ी देवी पर निशाना साधा। इसके बाद राजद के सदस्यों ने विधान परिषद से वाकऑउट कर लिया।
सीएम नीतीश कुमार टीशर्ट पर लिखे स्लोगन को पढ़ने लगे और फिर राबड़ी देवी पर हमला बोला। इसके बाद राजद के सदस्यों ने विधान परिषद से वाकऑउट कर लिया। राजद ने इसको लेकर बाहर प्रदर्शन किया। राबड़ी देवी ने कहा कि आरक्षण को लेकर हमलोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आरक्षण का दायरा बढ़ाने वाले फैसले को लागू किया जाना चाहिए।
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर भोजपुरी पोस्ट किया
राबड़ी देवी पर की गई टिप्पणी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट करते हुए भोजपुरी में लिखा- अरे तू चुप्प रहअ न .. जादा मुँह मत फाड़$अ .. तोहरा त$अ बोले के मुँह नय हो.. तू ओकरे गोदी में जा बईठलअ जे तोहर डीएनए में खोट बतईल को .. आऊर तू त$अ सही हस्बेंडो न बन पईलअ , तू त$अ जेकर - तेकर नाम पर ट्रेन चलाबे के फेरा में अपन परिवार नाश लेल$अ .. तू तअ जोगाड़ के दम पर कुर्सी पर चमोकन माफिक चिपकल ह$अ , तीन नंबर के पार्टी के तीन नंबरिया जोगाडू नेता..
राजद ने X पर पोस्ट किया भाजपा की बिहार में नियति ही है कि वह जदयू की पिछलग्गू, उसके लटकन बनकर ही लटके रह जाएंगे! कभी अकेले लड़ने की हिम्मत तो दिखा नहीं पाएंगे! सत्ता के लिए केवल नीतीश कुमार और जदयू के इर्द-गिर्द ही मंडराएँगे!












Click it and Unblock the Notifications