Nitish Kumar Hijab Controversy Video: मंच पर मुस्लिम लड़की का CM नीतीश ने क्यों खींचा हिजाब? क्या है कानून?
Nitish Kumar Hijab Controversy Video Viral: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में CM नीतीश एक महिला डॉक्टर को नियुक्ति पत्र देते समय उनका हिजाब खींचते नजर आ रहे हैं, जिसे विपक्षी दलों ने 'शर्मनाक' और 'महिला अपमान' करार दिया है।
RJD और कांग्रेस ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जबकि JDU की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। यह इंसिडेंट बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर रहा है, जहां महिला सुरक्षा और धार्मिक सम्मान के मुद्दे उठाए जा रहे हैं। आइए जानते हैं क्या कहता है कानून? क्यों खींचा हिजाब?

Bihar CM Nitish Kumar Pulls Girl Hijab Reason: घटना कैसे हुई? वीडियो की डिटेल्स
वीडियो पटना के एक सरकारी कार्यक्रम का है, जहां नीतीश कुमार आयुष डॉक्टरों को अपॉइंटमेंट लेटर बांट रहे थे।क्लिप में दिखता है कि एक हिजाब पहने महिला डॉक्टर स्टेज पर आती हैं। CM नीतीश उन्हें लेटर देते समय उनका हिजाब पकड़कर खींचते हैं, जैसे कि उसे ठीक करने या हटाने की कोशिश कर रहे हों।
वीडियो करीब 10-15 सेकंड का है, लेकिन इसमें महिला का चेहरा साफ दिख रहा है, जो असहज लगती हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो लाखों व्यूज बटोर चुका है, और हैशटैग NitishKumar HijabControversy BiharCM ट्रेंड कर रहे हैं।
RJD की प्रतिक्रिया: 'नीतीश बाबू 100% संघी हो चुके हैं?'
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने वीडियो शेयर कर सीधा निशाना साधा। RJD ने कहा:- 'यह क्या हो गया है नीतीश जी को? मानसिक स्थिति बिल्कुल दयनीय हो चुकी है या नीतीश बाबू अब 100% संघी हो चुके हैं?' पार्टी ने इसे CM की 'सांप्रदायिक मानसिकता' का सबूत बताया और महिला सम्मान पर सवाल उठाया।
कांग्रेस का हमला: 'घटियापन माफी के लायक नहीं, तुरंत इस्तीफा दें'
कांग्रेस ने इसे 'बेशर्मी' करार दिया: 'ये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। एक महिला डॉक्टर को नियुक्ति पत्र देते समय उनका हिजाब खींच लेना - 'ये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। एक महिला डॉक्टर को नियुक्ति पत्र देते समय उनका हिजाब खींच लेना- यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। जब राज्य का मुखिया सरेआम ऐसी हरकत करे, तो महिलाओं की सुरक्षा का क्या भरोसा? इस घटिया कृत्य के लिए नीतीश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।कांग्रेस ने इसे महिला अपमान का मुद्दा बनाते हुए राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाया।
Pulls Girl Hijab Crime or Not: क्या हिजाब खींचना अपराध है? कानूनी स्थिति समझिए
- किसी महिला का हिजाब जबरन हटाना या खींचना भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध माना जाता है।
- भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत, मुख्य रूप से धारा 354 तब लागू होती है, जब 'महिला की मर्यादा का हनन करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल प्रयोग' किया गया हो। उसे अपराध माना जाता है। इसमें 2 साल तक की सजा और जुर्माना हो सकता है। लेकिन, इसमें ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। अगर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा हो, तो BNS 295A (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) या अन्य धाराएं भी लागू हो सकती हैं।
यह इंसिडेंट बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है, जहां पहले भी नीतीश कुमार के बयानों पर विवाद हो चुके हैं। जांच या आधिकारिक बयान का इंतजार है। महिला की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। अपडेट्स के लिए विश्वसनीय स्रोतों पर नजर रखें।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications