जब पार्टी नेताओं से बोले नीतीश कुमार, 'अगर मैं मर जाऊं तो?'
पटना (बिहार)। बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पटना में पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ऐसी बात बात कह दी जिसे सुनकर वहां मौजूद जेडीयू के करीब 200 से ज्यादा नेता सन्न रह गए। आखिर बिहार के मुख्यमंत्री ने ऐसा क्या कहा जिसको लेकर बैठक के दौरान पार्टी नेताओं में सन्नाटा छा गया। पढ़िए आगे...

नीतीश कुमार बोले, अगर मैं मर जाऊं तो पार्टी क्या होगा?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान 66 वर्षीय नीतीश कुमार ने अचानक ही एक सवाल किया, उन्होंने कहा कि अगर मैं मर जाऊं तो पार्टी क्या होगा? नीतीश कुमार का ये कहना था कि वहां मौजूद करीब 215 पार्टी नेता भौंचक्के रह गए। उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर अचानक इस सवाल की वजह क्या है?
Recommended Video


नीतीश कुमार की इस टिप्पणी पर पार्टी कार्यकर्ता हुए सन्न
नीतीश कुमार की टिप्पणी पर चर्चा शुरू होती इससे पहले नीतीश कुमार ने अपनी टिप्पणी को लेकर अपना पक्ष साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरा कहने का मतलब ये है कि मेरी गैर-मौजूदगी में भी बिहार में सत्ता संभाल रही जनता दल यूनाइटेड अपने सिद्धांतों से पीछे नहीं हटे। जेडीयू कभी आम लोगों की सेवा से पीछे नहीं हटे।

बाद में नीतीश कुमार ने अपने बयान पर दी सफाई
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनका सरकार पर पूरा नियंत्रण बरकरार है। नीतीश कुमार रोजाना करीब 12 घंटे तक काम कर रहे हैं। बिहार जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य की बात करें तो नीतीश कुमार पूरी तरह स्वस्थ हैं। हमें अभी कम से कम अगले 10 साल तक उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता नहीं करना चाहिए। साथ ही ये भी चिंता नहीं करनी चाहिए कि उनकी जगह कौन होगा।

वशिष्ठ नारायण सिंह ने बयान पर दी सफाई
वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो भी बात कही है उसे ठीक संदर्भ में लिया जाना चाहिए। उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं से यह अनुरोध किया कि वो और ज्यादा सक्षम बनें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। जिससे उन्हें और बड़ी जिम्मेदारियां दी जाएं। इस बीच सूत्र बता रहे हैं कि जेडीयू के कुछ नेता नीतीश कुमार से अलग मुलाकात की योजना बना रहे हैं। उनकी कोशिश यही है कि वो सीएम नीतीश कुमार से अपील कर सकें कि वो अपने बारे में इस तरह की बातें नहीं करें।












Click it and Unblock the Notifications