'अगर मेरी बात मान लो, तो 100 के नीचे चली जाएगी BJP', नीतीश ने कांग्रेस को बताया मोदी को हराने का 'महामंत्र'
मुख्यमंत्री नीतीश ने CPI-M के 11वें जनरल कन्वेंशन में कहा कि, हम इंतज़ार कर रहे हैं बस आप लोग (कांग्रेस) जल्द एकजुट होने का फैसला लें।

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपने अलग-अलग बयानों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. पहले 'हिंदू राष्ट्र' को लेकर और अब विपक्ष को एकजुट करने को लेकर उनके बयान ने बीजेपी की चिंता बढ़ा दी है. मुख्यमंत्री नीतीश ने आज CPI-M के 11वें जनरल कन्वेंशन में कहा कि, हम इंतज़ार कर रहे हैं बस आप लोग (कांग्रेस) जल्दी फैसला लें। अगर मेरा सुझाव मानें और सब साथ मिलकर लड़ें तो ये (भाजपा) 100 से नीचे जाएंगे, लेकिन अगर मेरा सुझाव नहीं मानेंगे तो क्या होगा वो आप जानिए।
नेतृत्व को लेकर मेरी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं- नीतीश कुमार
दरअसल, पटना में आयोजित CPI-M के 11वें जनरल कन्वेंशन में नीतीश कुमार ने कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब समय आ गया है कि कांग्रेस को आगे आना चाहिए. साथ ही बिना किसी देरी के विपक्ष को भी एकजुट हो जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने पीएम पद की दावेदारी को लेकर कहा कि, हम सिर्फ बदलाव चाहते हैं। नेतृत्व को लेकर मेरी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है।
हिंदू-राष्ट्र पर खुलकर बोले नीतीश कुमार
वहीं दूसरी ओर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर देश में इन दिनों एक नई बहस छिड़ी हुई है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान के बाद ये बहस और तेज हो चुकी है। इस मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दे चुके है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि, 'यहां हर धर्म, संप्रदाय के लोग रहते हैं। अगर कोई ऐसा करना चाहता है (भारत को 'हिंदू-राष्ट्र' बनाना) तो वह देश को नष्ट करना चाहता है।'
एकजुट होते हैं तो बीजेपी का सफाया तय- नीतीश कुमार
उन्होंने कहा कि, जब उनकी पार्टी एनडीए से अलग हुई तो इस फैसला का सभी विपक्षी दल के नेताओं ने स्वागत किया था। अगर इसी तरह 2024 के चुनाव से पहले विपक्षी दल एकजुट हो जाते हैं, तो बीजेपी का सफाया होना तय है। उन्होने कहा कि, इस बदलाव के लिए सभी धर्म और जाति के लोगों को साथ लेकर चलना होगा। नीतीश ने कांग्रेस को कहा कि, जल्द से जल्द हम लोगों को बुलाकर बात कर लीजिए.












Click it and Unblock the Notifications