'भारत में हर धर्म और संप्रदाय के लोग रहते हैं,' बीजेपी और हिंदू-राष्ट्र पर खुलकर बोले नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, भारत में हर धर्म, संप्रदाय के लोग रहते हैं। अगर कोई ऐसा (भारत को 'हिंदू-राष्ट्र' बनाना) करना चाहता है, तो वह देश को नष्ट करना चाहता है।

cm nitish kumar

Bihar News: भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर देश में इन दिनों एक नई बहस छिड़ी हुई है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान के बाद ये बहस और तेज हो चुकी है। इस मुद्दे पर अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि, 'यहां हर धर्म, संप्रदाय के लोग रहते हैं। अगर कोई ऐसा करना चाहता है (भारत को 'हिंदू-राष्ट्र' बनाना) तो वह देश को नष्ट करना चाहता है।'

मोदी सरकार क्या चाहती है ये सभी को दिख रहा है- नीतीश कुमार
वहीं दूसरी ओर बीबीसी के दफ्तरों में आयकर विभाग के सर्वे को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि, मोदी सरकार क्या चाहती है ये सभी को दिख रहा है। अगर कोई उनके खिलाफ बोलेगा तो परिणाम भुगतने के लिए भी तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि, अगर कोई हमारे खिलाफ लिखना और बोलना चाहते हैं, तो वे ऐसा कर सकते हैं। क्योंकि इनके अधिकार सिर्फ जनता के पास हैं, और किसी के नहीं.

हम गांधी जी के बताए रास्ते पर चल रहे- नीतीश कुमार
हिंदू-राष्ट्र के मुद्दे पर बिहार के सीएम ने कहा कि, हमें केवल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कही बातों का पालन करना चाहिए। हम गांधी जी के बताए रास्ते पर चल रहे हैं। हमारा काम लोगों की सेवा करना है और उसके लिए हम रात-दिन काम करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि, संसद में प्रत्येक सदस्य और पार्टी को किसी भी मुद्दे पर बोलने का अधिकार है। जब हम संसद में थे तो हमारी बात सुनी गई। जब हम सरकार में थे तब भी पूर्व पीएम अटलजी विपक्ष की बात सुनते थे। अगर आप (मोदी सरकार) इसे (अडाणी विवाद) खारिज करते हैं तो यह आंतरिक मामला होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Bageshwar Dham पहुंचे MP मनोज तिवारी ने गाए भोजपुरी गाने, 'हिंदू राष्ट्र' के मुद्दे पर कही ये बात

{document1}

सीएम योगी के बयान से छिड़ी नई बहस
दरअसल, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की एक नई मुहिम छेड़ दी गई है, जिसे लेकर देश की राजनीतिक पार्टियां दो धड़ों में बंट गईं हैं। इस मुद्दे पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान तो लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन मामला तब और बढ़ गया जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, भारत एक हिंदू राष्ट्र है और रहेगा। उन्होंने कहा कि देश में रहने वाला हर नागरिक हिंदू है, और इसे जाति, धर्म और मजहब से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+