बिहार मे होगी बंपर बहाली, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने किया ट्वीट

पटना। चुनावी वादों को पूरा करने के लिए बिहार में नीतीश सरकार पूरी तरह से जुट गई है। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने शुक्रवार को ट्वीट कर बंपर बहाली की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। बता दें कि पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में रोजगार अहम मुद्दा था। सरकार ने वादा किया था कि अगर प्रदेश में एनडीए की सरकार बनती है तो बंपर बहाली की जाएगी। वहीं महागठबंधन ने दावा किया था कि अगर प्रदेश में उनकी सरकार आएगी तो पहली कैबिनेट के बैठक में 10 लाख युवाओं को स्थाई नौकरी दी जाएगी, जिसके जवाब में भाजपा ने 19 लाख रोजगार उत्पन्न करने की बात कही थी और सरकार बनने के दो महीने बाद ही इस पर काम शुरू हो गया है।

Nitish government will bring bumper vaccancy said tarkishore prasad

डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने ट्वीट में लिखा कि बिहार के युवाओं के हित में बड़ा कदम उठाते हुए बिहार सरकार राज्य में बंपर बहाली लाने की कवायदों में जुट चुकी है। इस संबंध में बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सभी जिलों को पत्र लिख कर सभी विभागों से संबंधित रिक्तियों की मांग की गयी है, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बता दें कि प्रदेश के सरकारी संस्थानों में बड़े पैमाने पर तृतीय और चतुर्थवर्गीय कर्मियों की बहाली की तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी जिलों से इन कर्मियों से संबंधित रिक्तियां मांगी गई हैं। इनमें सभी विभाग शामिल हैं। राज्य सरकार के आदेश के बाद बिहार कर्मचारी चयन आयोग सभी जिलों को पत्र लिख चुका है। कई विभागों से चतुर्थवर्गीय पद से संबंधित रिक्तियों का प्रस्ताव आ गया है। हालांकि इसकी गिनती नहीं हो सकी है। आयोग के मुताबिक इनकी संख्या काफी होगी। माना जा रहा है कि करीब 50 हजार चतुर्थवर्गीय कर्मियों की नियुक्ति होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+