किसानों के समर्थन में महागठबंधन के धरना-प्रदर्शन को नीतीश सरकार ने रोका, गांधी मैदान सील

पटना। शनिवार को किसानों के समर्थन में पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की तरफ से किये जाने वाले धरना प्रदर्शन पर नीतीश सरकार ने रोक लगा दी है। जिला प्रशासन ने गांधी मैदान में मौजूद लोगों को बाहर कर सील कर दिया है। प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि गांधी मैदान कोई धरनास्थल नहीं है इसलिए यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन के रोक लगाने और गांधी मैदान को सील किये जाने के बाद चार नंबर गेट पर कुछ नेता धरने पर बैठ गए हैं।

Recommended Video

    Farmers Protest: Nitish Government ने रोका किसानों के समर्थन में RJD के धरना | वनइंडिया हिंदी
    nitish government stop protest of tejashwi yadav in support of farmers

    इस दौरान महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के नेता पहुंच रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन के लोग भी मौजूद हैं और नेताओं को बता रहे हैं कि यह धरनास्थल नहीं है और पूर्व अनुमति नहीं ली गई है। इसलिए धरने को खत्म करें, लेकिन नेता हट नहीं रहे हैं।

    बता दें कि बीते शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया था कि महागठबंधन किसानों के समर्थन में गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन करेगा। लेकिन गांधी मैदान को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है। गांधी मैदान के अंदर जाने की किसी को भी अनुमति नहीं है।

    तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि देश भर के किसानों में सरकार के प्रति बड़ी नाराजगी है। हमने किसानों का मुद्दा उठाया। यह वही सरकार है जो कह रही थी कि साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी की जाएगी। भला एमएसपी के बिना कैसे दोगुनी होगी आय। सरकार से जवाब मांगा जा रहा है तो वह जवाब नहीं देना चाहती। मुद्दे से भटका रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+