Manipur Violence: मणिपुर दंगों के बीच बिहारियों को सुरक्षित लाने के लिए नीतीश सरकार अलर्ट, दिए ये खास निर्देश

मणिपुर दंगों के बीच बिहारियों को घर वापसी के लिए नीतीश कुमार ने सुरक्षा देने के लिए निर्देश दिए हैं।

bihar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव आमिर सुभानी को मणिपुर के मुख्य सचिव से बात करके बिहार के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बिहार सीएम नीतीश कुमार ने बिहार वापसी करने वाले इच्छुक लोगों की सुरक्षा की बात कही है।

बता दें कि पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में काफी हिंसा भड़की हुई है। मणिपुर सरकार ने उग्रता फैलाने वालों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है। वहीं, मणिपुर में उग्र प्रदर्शन के चलते घरों में आग लगा दी, दुकानों में तोड़फोड़ की जा रही है। इस मामले को संज्ञान में लेकर बिहार सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों की सुरक्षा की सुनिश्चिता करने के निर्देश दिए, जिससे वे सुरक्षित अपने घर वापसी कर सकें।

क्या है बवाल की वजह?

मणिपुर में आदिवासियों को लेकर कुछ खास कानून हैं, जिसके तहत वे पहाड़ी इलाकों में रह सकते हैं। वहीं, मैतई समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा न मिलने के कारण वो पहाड़ी इलाकों में नहीं बस सकते हैं। जिसके लिए मैतेई समाज खुद को अनुसूचित जाति का दर्जा हासिल करवाने की मांग कर रही है।

हाईकोर्ट ने भी राज्य सरकार को इस मांग पर विचार करने का आदेश दिया है, जिसके बाद छात्र संगठनों ने इसी मांग के खिलाफ मार्च निकाला था। इसी दौरान आदिवासियों और गैर आदिवासियों के बीच हिंसा शुरू हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+