हिंसा में जले अजीजिया मदरसे के लिए बिहार सरकार ने दिए 29 करोड़, तेजस्वी बोले- 'जो कहा, वो पूरा किया'
इस साल अप्रैल में रामनवमी पर नालंदा जिले में एक बड़ी घटना हुई, जहां उपद्रवियों ने अजीजिया मदरसे को आग के हवाले कर दिया। उसमें कई सौ साल पुरानी किताबें रखी थीं। उस वक्त बिहार पुलिस ने दंगाइयों पर कार्रवाई की थी। साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने मदरसे को फिर से बनवाने का आश्वासन दिया था। जिस पर अब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।
जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार फिर से अजीजिया मदरसे का पुनर्निर्माण करवाने जा रही है। इसके लिए 29.78 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। सरकार के इस फैसले का मुस्लिम संगठनों ने स्वागत किया है।

बिहार के डिप्टी सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि हम जो कहते है, उसे पूरा करते है। रामनवमी शोभा यात्रा जुलूस में सम्मिलित कुछ उपद्रवी तत्वों ने बिहार शरीफ के 4500 पुस्तकों की विशाल लाइब्रेरी वाले सुप्रसिद्ध 125 वर्ष पुराने ऐतिहासिक अजीजिया मदरसे को आग लगा दी थी। इसके पुनर्निर्माण के लिए बिहार सरकार ने 29.78 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इसके साथ ही तेजस्वी ने अप्रैल में किए गए वादे का वीडियो भी शेयर किया।
लोगों ने सरकार को घेरा
वहीं इस ऐलान पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सरकार को घेरा। अरुण कुमार नाम के यूजर ने तेजस्वी की पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि वैसे तो मैं इस किसी भी उपद्रव के पक्षकार नहीं करता हूं, पर तुष्टीकरण का पक्ष लेने वालों के खिलाफ हमेशा आवाज उठाया हूं और उठाऊंगा। बहुत साल पहले नालंदा विश्वविद्यालय को भी एक लुटेरा, आतंकी, नाशुक्रा, एहसान फरामोश ने आग लगा दी थी। इतने सरकारें आईं और गईं, लेकिन वैसा विश्वविद्यालय बनाए जाने पर किसी ने नहीं सोचा।
विकास सिंह नाम के यूजर ने लिखा कि इसी साल 12 मार्च को किशनगंज मस्तान चौंक में दो मंदिरों में आग लगा दी गई, वहां तो आपने ऐसा कुछ नहीं किया। क्या सर पर टोपी लगाते ही भावनाओं में बदलाव आ जाता है ? हालांकि बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने सरकार के फैसले की सराहना की।
एक की गई थी जान
मदरसे के केयरटेक मोहम्मद सियाबुद्दीन के मुताबिक 1000 लोगों की भीड़ ने मदरसे पर हमला किया था। इसके बाद उसको आग लगा दी। जिससे 4500 से ज्यादा पुस्तकों के संग्रह वाली 110 साल पुरानी लाइब्रेरी जलकर राख हो गई। इस हिंसा में एक शख्स की मौत भी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications