बिहार: शिक्षक दिवस पर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी छुट्टियों में कटौती का आदेश रद्द

Bihar News: बिहार की नीतीश सरकार शिक्षकों के विरोध के बाद बैकफुट पर आ गई है। जिसके बाद स्कूलों में छुट्टियों की कटौती के फैसले को वापस ले लिया है। शिक्षा विभाग ने नया नोटिफिकेशन जारी कर अपने पुराने आदेश को रद्द कर दिया गया है।

बिहार सरकार ने सरकारी छुट्टियों में कटौती का अपना आदेश रद्द कर दिया है। टीचर्स डे से एक दिन पहले सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षकों को खुशखबरी दी है।

Nitish government

सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के उस ऑर्डर को निरस्त कर दिया है, जिसमें सरकारी स्कूलों में छुट्टियों में कटौती का आदेश दिया गया था।

29 अगस्त को आदेश जारी, 4 को रद्द

दरअसल, प्रदेश के स्कूलों में छुट्टियां को लेकर 29 अगस्त को अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें स्कूलों में तीज, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी जैसे त्योहारों की छुट्टी रद्द कर दी गई थी, जबकि छठ और दीपावली की छुट्टियों में कटौती की गई थी।

सरकारी स्कूलों में छुट्टियों में कटौती के आदेश के बाद से ही बिहार में शिक्षकों ने सरकार से खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

टीचरों को सरकार का बड़ा तोहफा

ऐसे में शिक्षक दिवस से एक दिन पहले यानी सोमवार (4 सितंबर) को नीतीश सरकार ने पूर्व छुट्टी कटौती के आदेश को रद्द कर टीचरों को बड़ा तोहफा दिया है।

अब बिहार माध्यमिक शिक्षा निदेशक की तरफ से पत्र जारी कर प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों की छुट्टी में कटौती के अपने आदेश को कैंसिल कर दिया है।

12 सरकारी छुट्टियों में की थी कटौती

बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से 12 सरकारी छुट्टी की कटौती की गई थी। जिसके बाद बिहार शिक्षक संघ ने 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन से सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया था। वहीं सरकार के इस फैसले के बाद जमकर सियासी बयानबाजी भी हो रही थी, लेकिन अब शिक्षकों को बड़ी राहत दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+