सीतामढ़ी में पुलिस टीम के हमले पर मंत्री का विवादित बयान, कहा- अपराध कहां नहीं हो रहा

पटना। बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी के बाद भी शराब तस्करों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि पुलिस की टीम पर फायरिंग कर रहे हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी का है, जहां शराब तस्करों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एक दारोगा शहीद हो गए। वहीं इस मुद्दे पर बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री का बयान काफी हैरान कर देने वाला है। ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि अमेरिका की संसद में भी गोलियां चली हैं और अपराध कहां नहीं हो रहा। लेकिन अपराधी कोई भी हो सरकार करवाई करेगी।

nitish cabinet minister vijendra yadav statement on sitamarhi incident

इसके अलावा उन्होंने कहा कि ढाई सौ साल पहले सीआरपीसी बना। क्या उसके बाद ब्रिटेन की जेल खाली है, क्या परिवार में घटनाएं नहीं होती हैं। लेकिन महत्वपूर्ण पक्ष यह है कि किसी भी घटना के बाद कार्रवाई की जाती है। नीतीश सरकार इस मामले में कठोर कार्रवाई करेगी। बता दें कि सीतामढ़ी जिले में शराब तस्करों और पुलिस टीम के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई।

इस मुठभेड़ में एक दारोगा शहीद हो गए जबकि चौकीदार गंभीर रूप से घायल है। बिहार के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमित कुमार ने शहीद के आश्रितों को सरकार की ओर से 20 लाख रुपये का मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।

वहीं इस घटना पर बिहार सरकार के मद्द निषेध मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है और इस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है, जो भी दोषी होंगे उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। बिहार में शराबबंदी है और अवैध शराब रोकने के लिए सरकार कड़े कदम उठा रही है। उसी के दबाव में शराब माफिया पुलिस पर हमला कर रहे हैं।

सीतामढ़ी की घटना का सरकार ने संज्ञान में लिया है और दोषियों पर कड़ी से कार्रवाई की जाएगी। वहीं राजद विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि नीतीश कुमार ने कानून बनाया है घर में शराब मिले तो घर जब्त किया जाएगा और घर के मुखिया को जेल भेजा जाएगा। अब बिहार में शराब मिल रही है तो बिहार के मुखिया नीतीश कुमार पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+