बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार, बीजेपी से 12 तो जेडीयू से बनाए गए 9 मंत्री
बिहार में नीतीश सरकार का कैबिनेट विस्तार हो रहा है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक आज कुल 21 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसमें बीजेपी कोटे से 12 और जेडीयू से 9 मंत्री शपथ ले रहे हैं। इनमें से 6 पहली बार मंत्री होंगे।
मंत्रिमंडल विस्तार में जेडीयू कोटे के सारे मंत्री रिपीट हुए हैं। सिर्फ संजय झा की जगह महेश्वर हजारी ने ली है। आपको बता दें कि आरजेडी संग संबंध तोड़ने के बाद 28 जनवरी को नीतीश ने दो डिप्टी सीएम समेत 8 मंत्रियों के साथ सीएम पद की शपथ ली थी।

नीतीश कैबिनेट में सबसे भाजपा कोटे से पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने सबसे पहले शपथ ली। इसके बाद दूसरे नंबर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने शपथ ली। इसके बाद बीजेपी कोटे के नीरज कुमार बबलू ने मंत्री पद की शपथ ली। नीरज कुमार बिहार सरकार वन और पर्यावरण मंत्री रह चुके हैं। राजपूत समाज से आते हैं। शपथ लेने के बाद नीरज बबलू ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए।

जदयू कोटे से अशोक चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। अशोक चौधरी नीतीश कुमार के करीबियों में एक हैं। इसके बाद जदयू कोटे से ही लेशी सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। जदयू कोटे से मदन सहनी ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा कोटे से नीतीश मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली। नीतीश मिश्रा ने मैथिली भाषा में शपथ लिया।
भाजपा कोटे से नितिन नवीन ने मंत्री पद की शपथ ली। वे पूर्व में पथनिर्माण मंत्री रह चुके हैं। भाजपा कोटे से दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद की शपथ ली है। उन्होंने पहली बार मंत्री पद की शपथ लिया। इसके बाद जेडीयू कोटे से महेश्वर हजारी ने मंत्री पद की शपथ ली। हजारी जेडीयू के कद्दावर नेता हैं वे समस्तीपुर के कल्याणपुर से विधायक हैं।
जेडीयू से शीला मंडल ने मंत्री पद की शपथ ली। शीला मंडल फुलपरास से विधायक हैं और पूर्व में पथ निर्माण मंत्री रह चुकी हैं। जेडीयू कोटे से सुनील कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी कोटे से जनक राम ने भी मंत्री पद की शपथ ली। जनक राम दलित समुदाय से आने वाले बीजेपी के दिग्गज नेता हैं।
बीजेपी कोटे से हरि सहनी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। हरि सहनी ने पाग पहन कर मैथिली में शपथ ली। वे पहली बार मंत्री बन रहे हैं। हरि सहनी निषाद समुदाय से आते हैं। बीजेपी कोटे से कृष्णनंदन पासवान ने मंत्री पद की शपथ ली। वे पहली बार मंत्री बन रहे हैं। वे हरिसिद्धी विधानसभा से आते हैं। उन्हें दलित कोटे से मंत्री पद मिला है।
जेडीयू कोटे से जयंत राज ने मंत्री पद की शपथ ली। वे मांझी समुदाय से आते हैं। इसके बाद जेडीयू कोटे से ही मंत्री जमा खान ने मंत्री पद की शपथ ली। जेडीयू कोटे से रत्नेश सदा ने मंत्री पद की शपथ ली। सदा जेडीयू का सबसे बड़ा महादलित चेहरा हैं। वे कभी रिक्शा चलाते थे। उनकी किस्मत बदली और अब वे पिछली कई सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
बीजेपी कोटे से केदार प्रसाद गुप्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। केदार प्रसाद गुप्ता को कुढ़नी उपचुनाव में जीत मिली थी। उनकी जीत इसलिए भी खास थी क्योंकि तब बिहार में जेडीयू और आरजेडी एक साथ थे। बीजेपी कोटे से सुरेंद्र मेहता ने मंत्री पद की शपथ ली। सुरेंद्र मेहता पहली बार मंत्री बने हैं। वे कुशवाहा जाति से आते हैं।
बीजेपी कोटे सुरेंद्र मेहता मंत्री बने। वे पहली बार मंत्री बने। वे बेगुसराय नगर से विधायक रह चुके है। अब सरकार में सीएम समेत कुल 30 मंत्री हो गए हैं। इनमें से बीजेपी 15, जेडीयू के 13, हम पार्टी और निर्दलीय कोटे से एक-एक मंत्री बनाए गए हैं।
बीजेपी से बने मंत्री: रेणु देवी, मंगल पांडेय, नितिन नवीन, नीतीश मिश्रा, नीरज बबलू, संतोष सिंह (एमएलसी), दिलीप जायसवाल, जनक राम, केदार प्रसाद गुप्ता, कृष्णनंदन पासवान, हरि सहनी और सुरेंद्र मेहता
जेडीयू से ये मंत्री: सुनील कुमार, लेशी सिंह, मदन सहनी, अशोक चौधरी, रत्नेश सदा, जमा खान, मदन सहनी, शीला मंडल महेश्वर हजारी, जयंत राज
पहली बार बने मंत्री: संतोष सिंह, दिलीप जायसवाल, हरि सहनी, सुरेन्द्र मेहता, कृष्णनंदन पासवान, केदार प्रसाद गुप्ता।












Click it and Unblock the Notifications