Jyoti Maurya News Effect: 'मुझे पढ़ने दीजिए, बेवफाई नहीं करूंगी', पत्नी ने लगाई पति से गुहार, फिर निकला ये हल

SDM Jyoti Maurya News Effect In Bihar: ज्योति मौर्या की खबर ने सोशल मीडिया पर एक अलग जंग छेड़ दी है, कोई ज्योति को सही ठहरा रहा है तो कोई उसे ग़लत बता रहा है। वहीं इस खबर के बाद कई पतियों ने प्रतियोगि परीक्षाओं की तैयारी कर रही पत्नी को आगे पढ़ाने से इनकार कर दिया है। बिहार के बक्सर से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

बिहार के बक्सर जिला निवासी पिंटू कुमार प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के एक निजी पेट्रोल पंप पर बतौर मैनेजर काम करते हैं। वह अपनी पत्नी को अफसर बनाने के लिए पिछले कई सालों से प्रयागराज में रखकर प्रतियोगी परीक्षा (BPSC) की तैयारी करवा रहे थे। ज्योति मौर्या मामले की खबर पढ़ने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी खुशबू को आगे तैयारी करवाने से मना कर दिया।

Jyoti Maurya News Effect:

खुशबू पति के फैसले से नाराज़ होकर मजबूरन पति के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई। बक्सर जिला के मुरार थाना में खुशबू ने कहा थाना अध्यक्ष से कहा कि मेरे पति को समझाएं कि वह मेरी कोचिंग नहीं छुड़वाएं।

खुशबू ने कहा कि सारी पत्नियां ऐसा नहीं कर सकती, मैं ज्योंति मौर्या नहीं जैसी नहीं बनूंगी, बेवफाई नहीं करूंगी। खूशबू ने बताया कि उसके पति ने कोचिंग का फीस देने से इनकार कर दिया। अपने पति को बहुत समझाई लेकिन उन्होंने मेरी एक नहीं सुनी।

पत्‍नी की शिकायत के बाद थाना अध्‍यक्ष ने महिला के पति पिंटू सिंह से बात की, उसे समझाया कि सारी महिलाएं एक जैसी नहीं होती हैं। वह धोखा नहीं देगी, किसी एक ने ऐसा कर लिया तो सारी महिलाओं को सज़ा देना ग़लत है। काफी देर तक थाना अध्यक्ष ने पिंटू को समझाया।

खुशबू के पति पिंटू कुमार ने कहा कि वह अपनी पत्नी से बेइंतहा प्यार करता है, वह नहीं चाहता कि उसकी पत्नी अधिकारी बनने के बाद उसे छोड़ कर चली जाए। इसलिए उसने पत्नी की पढ़ाई छुड़वा दी है। थाना अध्यक्ष के काफी समझाने के बाद पति-पत्नी की गलतफहमियां दूर हुईं। पिंटू खुशी-खुशी अपनी पत्नी की पढ़ाई जारी रखने के लिए राज़ी हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+