'मुझे चूड़ी लेनी हैं, बाजार चलिए...' बोल पति को बाजार ले गई नवविवाहिता, फिर BF का हाथ पकड़ हुई नौ-दो ग्यारह
'मुझे चूड़ी लेनी हैं, बाजार चलिए...' बोल पति को बाजार ले गई नवविवाहिता, फिर BF का हाथ पकड़ हुई नौ-दो ग्यारह
मुंगेर, 24 जून: 'मुझे चूड़ी और कुछ सामान खरीदना है, बाजार चलिए...।' बोल एक नविवाहिता अपने के साथ बाजार तो आ गई, लेकिन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि ये सब उसके पति के सामने हुआ है। इस दौरान उसके पति ने पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक दोनों भागने में कामयाब हो गए। वहीं, बेबस पति कुछ कर नहीं सका। हालांकि, पति की शिकायत के बाद प्रेमी और नवविवाहिता को पुलिस ने पकड़ लिया है।
Recommended Video

यह मामला मुंगेर जिला कोतवाली क्षेत्र का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोद्दार कॉलोनी के रहने वाले एक शख्स की शादी नया रामनगर थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी निवासी एक युवती के साथ 14 जून को हुई थी। शादी के महज आठ दिन बाद ही एक नवविवाहिता अपने प्रेमी का हाथ पकड़कर नौ दो ग्यारह हो गई। नवविवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ फरार होने के लिए प्लानिंग भी उससे मुलाकत के बाद की थी। दरअसल, नवविवाहिता 18 जून को अपने मायके गई थी।
इस दौरान उसने अपने प्रेमी से मिलकर भागने की पूरी प्लानिंग बनाई थी। प्लानिंग के तहत नवविवाहित ने अपने पति से कहा, 'बाजार चलिए, मुझे चूड़ी और कुछ सामान खरीदना है। पति उसे लेकर बाजार चला गया, जहां नवविवाहिता अपने पति से बोली, 'आप ही चूड़ियां पसंद कीजिए।' मैं आती हूं...जैसे ही ही पति चूड़ी पसंद करने लगा, वैसे ही दुल्हन पीछे इंतजार कर रहे अपने प्रेमी का हाथ पकड़कर भाग गई। पति ने पीछा भी किया, लेकिन तब तक गाड़ी में बैठकर दोनों फरार हो गए।
पीड़ित अपनी मां और बहन के साथ इस मामले की शिकायत देने कोतवाली पहुंचा और पुलिस को आपबीती बताई। दूल्हे ने पुलिस को बताया वह शादी के जेवरात भी पहनी हुई थी और कुछ डॉक्यूमेंट्स भी रखकर लाई थी, जिन्हें अपने साथ ले गई। इस संबंध में दुल्हन की सास ने कहा, अगर प्रेमी के साथ ही जाना था, तो वह शादी ही नहीं करती। हमारे परिवार के साथ उसके परिवारवालों ने धोखा किया है। थानाध्यक्ष डीके पांडे ने बताया कि पीड़ित परिवार के आवेदन पर केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू की गई।
नया रामनगर थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर दुल्हन और उसके प्रेमी को बरामद कर मुंगेर कोतवाली थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इस संबंध में कोतवाली थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। लड़की का मेडिकल कराने के बाद अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे। फिलहाल प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में प्रेमी बताया, ''मैं पेशे से ड्राइवर हूं और दूसरे की गाड़ी चलाता हूं। हमारे बीच पिछले 6 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन लड़की के घरवाले मुझसे शादी करने के लिए नहीं तैयार नहीं थे। जबरदस्ती इसकी शादी दूसरे लड़के से कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications