Bihar News: CMO को बम से उड़ाने की धमकी मामले में नया खुलासा, शातिर के E-mail भेजने के पीछे थी यह साज़िश

Bomb Threat To CMO Bihar: बिहार में उस वक्त अफ़रा तफरी का माहौल बन गया, जब राजधानी पटना में मुख्यमंत्री कार्यालय को (CMO) को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मेल में आतंकी संगठन का नाम डालते हुए एक मोबाइल नंबर भी दिया गया था। जीमेल आईडी से भेजे गए मेल पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुराग ढूंढ निकाला है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है?

16 जुलाई 2024,मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय पटना को एक ईमेल मिलता है। जिसमें सामने वाला शख्स खुद को अलकायदा ग्रुप का बताते हुए CMO को बम से उड़ाने की धमकी देता है। मुख्यमंत्री सचिवालय के दफ़्तर में जीमेल खाते से आए मेल पर कार्रवाई शुरू की गई।

today news bihar police

मेल भेजने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो हैरान करने वाला मामला सामने आया। मेल भेजने वाला व्यक्ति किसी आतंकी संगठन से नहीं बल्कि बिहार का ही निवासी है। जो अभी प्रदेश से बाहर है, पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

सीएमओ दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल में आरोपी व्यक्ति ने जानबूझकर मोबाइल नंबर दिया था, ताकि वह अपने रिश्तेदार को फंसा सके। राजीव मिश्रा (डीआईजी सह पटना एसएसपी) ने कहा कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सचिवालय थाना में ईमेल भेजने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन करते हुए ज़रूरी कार्रवाई की जा रही है। जांच में यह बात सामवे आई है कि ईमेज भेजने वाले शख्स ने अपने परिचितों को फंसाने की साज़िश रचते हुए ऐसा काम किया है। संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। पटना पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+