जेल से फोटो वायरल होने के बाद नए लुक में दिखे शहाबुद्दीन, केस में मिली राहत
जनवरी में शहाबुद्दीन की सेल्फी वायरल हुई थी जिसके बाद उन पर केस दर्ज हुआ था। इसी सिलसिले में वो कोर्ट आए थे।
सीवान। जनवरी में बिहार में सीवान के बाहुबली और पूर्व राजद सांसद शहाबुद्दीन की जेल में ली गई सेल्फी वायरल हुई थी, जिस मामले में सीजेएम कोर्ट में उनकी पेशी हुई। पेशी के दौरान शहाबुद्दीन एक नए लुक में नजर आए। कोर्ट से उनको वायरल सेल्फी मामले में जमानत मिल गई है।

सीवान के सीजेएम कोर्ट में शहाबुद्दीन की पेशी हुई। इसके लिए जेल से लेकर कोर्ट तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अदालत परिसर में भारी संख्या में शहाबुद्दीन के समर्थक मौजूद थे। जब शहाबुद्दीन कोर्ट परिसर में पहुंचे तो वो नए लुक में थे।

जनवरी में जब शहाबुद्दीन की जेल में ली गई सेल्फी वायरल हुई थी तो सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगे थे। इस मामले की जांच के लिए डीएम ने इंवेस्टिगेशन टीम बनाया था। इस टीम ने जांच कर मामले को सही पाया जिसके बाद शहाबुद्दीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications