नीट पेपर लीक को लेकर भाजपा ने जोड़ा तेजस्वी का नाम, अब आरजेडी ने फोटो के साथ निकाला BJP-JDU कनेक्शन

NEET Paper Leak Case: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के तेजस्वी यादव पर लगाए नीट पेपर लीक के आरोपों से घमासान मच गया है। आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का नाम नीट पेपर लीक से जोड़ने पर अब राजद ने पलटवार किया है। आरजेडी ने पेपर लीक को लेकर भाजपा और जेडीयू पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

राजद ने नीट पेपर गड़बड़ी के लिए भाजपा और जदयू को जिम्मेदार ठहराया है। राजद ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कुछ तस्वीरें साझा की, जिनको लेकर दावा किया है कि नीट परीक्षा में भाजपा और जदयू का कनेक्शन है।

Tejashwi Yadav

नीट पेपर लीक मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार ने सिकंदर यादवेंदु के लिए एक कमरा बुक किया था, जिसका नाम उन उम्मीदवारों में से एक ने लिया था जिन्होंने परीक्षा में नकल करने की बात कबूल की थी।

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने एक बयान में कहा, "1 मई को, तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार ने सिकंदर कुमार यादवेंदु के लिए एक कमरा बुक करने के लिए गेस्टहाउस कर्मचारी प्रदीप कुमार को बुलाया। 4 मई को कमरे की बुकिंग के लिए प्रीतम कुमार ने दोबारा प्रदीप कुमार को फोन किया। तेजस्वी यादव के लिए 'मंत्री' शब्द का इस्तेमाल किया गया।"

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने आगे कहा, "तेजस्वी यादव को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या प्रीतम कुमार अभी भी उनके पीएस हैं और उन्हें यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि सिकंदर कुमार यादवेंदु कौन हैं। जब लालू प्रसाद यादव रांची में जेल में बंद थे, तब सिकंदर कुमार यादवेंदु लालू की सेवा में हुआ करते थे... वे सिंचाई विभाग में जेई थे... वे लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं।"

वहीं गेस्टहाउस कर्मचारी प्रदीप कुमार ने कहा, "प्रीतम ने मुझे फोन किया और मुझसे 1 मई को और फिर 4 मई को सिकंदर कुमार के लिए एक कमरा बुक करने के लिए कहा। मैंने रिक्वेस्ट मांगी, जिस पर उन्होंने कहा कि यह दिया जाएगा।"

जबकि आरजेडी ने बीजेपी और जेडीयू को जिम्मेदार ठहराया है। राजद की ओर एक एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया, "नीट परीक्षा से बीजेपी और जेडीयू कनेक्शन का खुलासा! नीट का पेपर बीजेपी शासित तीन राज्यों बिहार, गुजरात और हरियाणा में लीक हुआ था। तीनों जगहों पर भाजपा नेताओं की संलिप्तता सामने आई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री लगातार कह रहे हैं कि कहीं कोई पेपर लीक नहीं हुआ है, जबकि विपक्ष और लाखों अभ्यर्थी लगातार कह रहे हैं कि पेपर लीक हुआ है।"

भाजपा के पलटवार में पार्टी नेता अमित मालवीय ने कहा, 'भ्रष्टाचारियों को पकड़ लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है। कोई आश्चर्य नहीं कि भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने हार स्वीकार करने से इनकार कर दिया, क्योंकि वे पेपर लीक प्रकरण को छिपाना चाहते थे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+