Bihar News: बैकफुट पर बिहार सरकार! 4500 CHO की निकाली गई वैकेंसी, फिर कर दी गई रद्द
CHO Vacancy Cancel: बिहार में रोज़गार को लेकर पक्ष विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार ने 4500 पदों के लिये कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) की वैकेंसी निकाली थी। वैकैंसी पर युवा अप्लाई करते ही कि बिहार स्वास्थ्य विभाग की तरफ़ से वैकेंसी ही रद्द कर दी गई।
आपको बता दें कि बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा CHO के 4500 पदों पर की बहाली होनी थी, लेकिन इसमें एक भी सामान्य वर्ग के लिए वैकेंसी नहीं थी। इस मामले में काफी विरोध हुआ, भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के अध्यक्ष आशुतोष ने भी सरकार पर जोरदार निशाना साधा था।

आशुतोष ने कहा था कि यह सोचने वाली बात है कि 4500 में 1 भी सीट सामान्य वर्ग के लिए नहीं देना यह कितना सही है। कैसी विडंबना है कि जिस एनडीए की सरकार बनाने के लिए स्वर्णों ने करीब 35 झोंक दिए। उसी भाजपा के उपमुख्यमंत्री, बिहार स्वास्थ्य मंत्री सम्राट चौधरी हैं।
सम्राट चौधरी ने वैकेंसी निकाली लेकिन 4500 में 1 भी सीट सामान्य वर्ग के लिए नहीं तो, सम्राट चौधरी से यह सवाल है कि क्या आप इस वैकेंसी के ज़रिए बताना चाहते हैं कि मुझे सवर्णों का वोट नहीं चाहिए। या ये साबित करना चाहते हैं कि हम तुम्हें सीट दे या नहीं दें, कुछ भी करें तुम हमें ही वोट दो।
CHO बहाली पर सियासत तेज़ होने के बाद अब बिहार सरकार की तरफ़ से विज्ञापन को रद्द कर दिया गया है।राज्य स्वास्थ्य समिति की तरफ़ जारी किए गए विज्ञापान को अपरिहार्य कारणों का हवाला देते रद्द कर दिया है। बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति ने इस बाबात नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications