लंदन गए नीतीश, अमित शाह ने सुलझा ली बिहार में सीट शेयरिंग की गुत्थी! चिराग-कुशवाहा-मांझी, सब हुए राजी

लोकसभा चुनाव नजदीक है और सभी राज्यों में गठबंधन सीट शेयरिंग पर फाइनल डिसीजन लेने में जुटे हैं। इसी बीच बिहार से ऐसी खबरें आ रही हैं कि एनडीए ने राज्य में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल कर लिया है। दिलचस्प बात ये है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो हाल में ही एनडीए से वापस जुड़े हैं, इस वक्त देश से बाहर हैं।

नीतीश की गैरमौजूदगी में एनडीए द्वारा सीट शेयरिंग को लेकर डील फाइनल करने की चर्चा तेज है। खास बात ये है कि खुद को मोदी का हनुमान कहने वाले चिराग पासवान को इंडिया ब्लॉक की ओर से भी ऑफर आ रहे थे। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा थी कि चिराग को कुल 10 सीटें ऑफर की गई थी, 8 बिहार में तो 2 यूपी में। इसी के बाद ही अमित शाह सक्रिय हुए और कमान अपने हाथों मे ले ली।

NDA Seat Sharing in Bihar

चिराग दो कारण से परेशान थे। पहला यह कि उनके चाचा ने अपना अलग धड़ा खड़ा कर लिया था। चिराग के चाचा पशुपति पारस पांच सांसदों के नेता थे। चिराग अपनी पार्टी के इकलौते सांसद थे। उन्हें डर था कि चाचा कहीं उनका हक न मार ले। दूसरा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भी चिराग के रिश्ते खास अच्छे नहीं हैं। लेकिन अमित शाह ने उनकी पहेली भी सुलझा दी है।

सुत्रों के अनुसार चिराग पासवान ने 6 प्लस 1 का फार्मूला अमित शाह के सामने रखा है। यानी 2014 की तरह 6 लोकसभा सीट और एक राज्यसभा सीट। वह अपनी मां के लिए राज्यसभा का सीट चाहते हैं। सूत्रों की माने तो अमित शाह ने एक राज्यसभा सीट और तीन लोकसभा सीट का प्रस्ताव रखा है। पशुपति पारस को समस्तीपुर और नवादा से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया है।

बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने अभी सबको खुश रखते हुए बिहार की 40 लोकसभा सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय कर दिया है। राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार एनडीए में सीट शेयरिंग फाइनल हो चुकी है। इसे लेकर सभी दलों की सहमति भी बन गई है। अब बस औपचारिक ऐलान का इंतजार है।

सूत्रों की माने तो बीजेपी ने अपने पास 17 सीटें रखते हुए जदयू को 16, रालोजद को 1, हम (सेक्युलर) को 1, लोजपा(पारस गुट) को 2 और लोजपा (रामविलास) को 3 सीटों पर मना लिया है।

कई लोगों के मन में ये सवाल भी आ सकता है कि 10 सीटों को छोड़ चिराग 3 के लिए कैसे मान गए तो इसकी सबसे बड़ी वजह मोदी लहर है। ऐसा माना जा रहा है कि मोदी की लहर में जीतना चिराग की पार्टी के लिए ज्यादा आसान होगा। साथ ही हाजीपुर की सीट भी चिराग को मिल सकती है जिसके लिए वे चाचा पारस के साथ जद्दो-जहद कर रहे थे। पारस को भाजपा राज्य सभा भेज सकती है। वहीं चिराग से बगावत करने वाले भाई प्रिंस को भी लोक सभा के रास्ते से हटाकर बिहार मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने उपेंद्र कुशवाहा को भी मना लिया है। उनसे भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद संयय जयसवाल ने मुलाकात की। मुलाकात को लेकर दोनों नेताओं ने चुप्पी साधी हुई है, लेकिन कुशवाहा के बयान से यही लगता है कि सब कुछ सही रास्ते पर है। दोनों की मीटिंग के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि संजय जयसवाल से उनकी पहले भी बातचीत होती रही है। चुनावी मौसम में दोनों की मुलाकात निश्चित तौर पर चुनाव को लेकर थी। उनके बयान की एक लाइन से ही स्पष्ट है कि वे अब संतुष्ट हैं।

हालांकि, सीट बंटवारे को लेकर ये चर्चाएं और अनुमान कहां तक सच साबित होता है ये देखने वाली बात होगी। लेकिन इतना तो तय है कि बीजेपी के चाणक्य ने बिहार में उलझी गुत्थी को सुलझा लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+