तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए NDA ने जारी किये उम्मीदवारों के नाम

पटना। बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए ने दोनों सीट तारापुर और कुशेश्वरस्थान पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई कि तारापुर विधानसभा सीट से राजीव कुमार सिंह और कुशेश्वरस्थान से अमन भूषण हजारी एनडीए के उम्मीदवार होंगे।

nda announce candidate for tarapur and kusheshwarsthan bihar assembly byelection

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि तारापुर से दिवंगत मेवालाल चौधरी के पुत्र को टिकट देना चाहता था। लेकिन पुत्र ने विदेश में होने के चलते चुनाव लड़ने से मना कर दिया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एनडीए के नेताओं ने उपचुनाव में अपनी जीत का दावा किया है। मिली जानकारी के मुताबिक लोजपा का पशुपति पारस का गुट एनडीए के लिए उपचुनाव में प्रचार करेगा।

प्रेस कांफ्रेंस में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, हम पार्टी से संतोष मांझी और वीआईपी से मुकेश सहनी भी मौजूद थे।

बता दें कि इन दोनों विधानसभा सीटों पर जदयू की जीत होती रही है। दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान सीट के अस्तित्व में आने के बाद से शशिभूषण हजारी इस सीट पर विजयी होते रहे हैं। वे पहली बार भाजपा से विधायक बने और फिर जदयू में शामिल होकर यहां से चुनाव जीतते रहे। वहीं मुंगेर के तारापुर विधानसभा सीट से डॉ. मेवालाल चौधरी विधायक बने थे। उनके मंत्री बनने पर भी बिहार में खूब विवाद हुआ था। लेकिन दोनों के निधन के बाद यह सीट खाली है।

निर्वाचन आयोग के दिये गए तारीख के अनुसार तारापुर और कुशेश्वर स्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए शुक्रवार 1 अक्टूबर को नोटिफिकेशन के बाद 8 अक्टूबर तक नामांकन किया जा सकेगा। 13 अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापसी की तिथि है। दोनों सीटों के लिए 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि 2 नवंबर को मतों की गिनती की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+